• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में नहीं थम रही वनाग्नि की घटनाएं, 1107 हेक्टेयर से ज्यादा वन प्रभावित

Writer D by Writer D
06/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Forest Fire

Forest Fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के वनों में आग लगने की घटनाएं थामने का नाम नहीं ले रही हैं और राज्य में अभी तक 886 से ज्यादा वनाग्नि (Forest Fire)  की घटनाएं हो चुकी हैं जिसके कारण अब तक पांच जनहानि हुई है जबकि 1107 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पौड़ी जनपद में वनाग्नी (Forest Fire) बुझाने के लिए जहां वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पानी डाला गया, वहीं आग लगाने वालों पर अब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने का शासन ने निर्णय लिया है।

पौड़ी में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर सोमवार को दोपहर बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर श्रीनगर के समीप कोटेश्वर हेलीपेड में उतरा। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जो क्षेत्र आग से ज्यादा प्रभावित हैं, वहां हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाई जा रही है। आज हेलीकॉप्टर ने अलकनंदा झील से बांबी बैकेट में पानी भरकर डोभ श्रीकोट में दो राउंड में लगभग पांच हजार लीटर पानी का छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।

दूसरी ओर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में संवाददाताओं को बताया कि अब जंगल में बार-बार आग लगाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। साथ ही वन संपदा को हुए नुकसान की भरपाई भी आग लगाने वालों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौड़ी और अल्मोड़ा में आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की टीम उतारी गई है। वहीं, आग बुझाने के लिए पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवान भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कि इसके लिए युवक और महिला मंगल दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग को लेकर आईआईटी रुड़की से बातचीत की जा रही है। वहीं, आग से बचे गांवों को पुरुस्कृत किया जाएगा।

तेलंगाना में गरजे धामी, बोले- देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

श्रीमती रतूड़ी ने बताया कि वनाग्नि (Forest Fire) नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर रेंज अधिकारी, जोरासी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा ) को प्रभागीय कार्यालय स्तर पर सम्बद्ध किया गया है। प्रत्येक चारधाम रूट पर मोबाइल क्रू-टीम तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण हेतु प्रत्येक जिलाधिकारी को 5 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टेबल पम्पों वालें छोटे आकार में वॉटर टैंकर की सहायता से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आग बुझाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में आग बुझाने वाले सिलेण्डरों की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान, वन विभाग की ओर से बताया गया कि अभी तक वनाग्नि (Forest Fire)  की घटनाओं में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही, राज्य में खेतों में चारे आदि को जलाने तथा शहरी क्षेत्रों पर ठोस कचरे को जलाने पर पूरी तरह बैन कर दिया गया है। वन विभाग में तैनात 4000 फायर वाचर्स के इंश्योरेंस की कार्रवाई शुरू की गई है।

Tags: forest fireForest Fire in UttarakhandNational newsUttarakhand News
Previous Post

व्यापार मण्डल ने ककरहवा बॉर्डर को माल वाहनों के आवागमन एवं इमिग्रेशन की उठाई मांग

Next Post

सीएम भजनलाल से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

अशोक गहलोत

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने में सभी वर्गों की अहम भूमिका रही : गहलोत

27/09/2020
जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में बनाया इतिहास

13/03/2022
Makhana

मखाना की खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाएगी योगी सरकार

08/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version