• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने में सभी वर्गों की अहम भूमिका रही : गहलोत

Desk by Desk
27/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
अशोक गहलोत

अशोक गहलोत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सभी वर्गों की अहम भूमिका रही है और सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण को काबू में रखने में सफलता मिली है।

श्री गहलोत ने आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से कोविड-19 महामारी को लेकर अब तक उठाए गये कदमों पर चर्चा की। उन्होंने सभी दलों के नेताओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, विभिन्न दलों के नेताओं, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरूओं, भामाशाहों एवं कोरोना वॉरियर्स की मदद से राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने में काफी हद तक सफल रही है, साथ ही कोरोना से मृत्युदर भी न्यूनतम रही है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में लोगों का जीवन बचाने और उनकी आजीविका बचाने में पूरा प्रदेश एकजुट रहा एवं सभी का सहयोग मिला। आगे भी कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई सभी मिलकर लड़ेंगे।

बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई, अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

श्री गहलाेत ने कहा कि राजस्थान में कोरोना प्रबंधन काफी अच्छा रहा है। महामारी नियंत्रण के विभिन्न मापदंडों पर अन्य राज्यों के मुकाबले हम काफी बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं विभिन्न संगठनों की ओर से बढ़ते हुए संक्रमण पर चिंता जाहिर की गयी है। कुछ राज्यों ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगाया था, लेकिन भारत सरकार का कहना है कि सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन संक्रमण रोकने के लिए उपयोगी नहीं है। लंबा लॉकडाउन लगने से रोजमर्रा के काम कर आजीविका चलाने वालों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ है। संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार ने राज्य के 11 शहरों में धारा 144 लागू कर पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई है।

बड़े तीर्थ पुरोहित के मकान हो रही थी अश्लील फिल्म की शूटिंग, सीसीटीवी से खुला राज

वीसी के दौरान जनप्रतिनिधियों के कई महत्वपूर्ण सुझाव आए। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सख्ती से करवाने, मास्क को अनिवार्य करने तथा समाज के प्रभावी लोगों को जागरूकता अभियान से जोड़ने के संबंध में सुझाव दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने एवं निजी अस्पतालों को उचित दरों पर इलाज करने के लिए पाबंद करने के संबंध में सुझाव दिए। बीटीपी के अध्यक्ष वेलाराम घोघरा ने जनजाति बहुल क्षेत्रों में कोरोना को लेकर जागरूकता पैदा करने में सामाजिक संगठनों को साथ लेने तथा लॉकडाउन के दौरान आए प्रवासियों के लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था करने संबंधी सुझाव दिए। सीपीएम के बलवान पूनियां ने कोविड सेन्टर्स में भर्ती मरीजों को काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराने, सीपीआई के डी.के. छंगाणी एवं नरेन्द्र आचार्य ने लोगों में भय का माहौल दूर करने के लिए मोहल्ला समितियों के सहयोग से जागरूकता फैलाने का सुझाव दिया। आरएलपी के विधायक पुखराज गर्ग सहित अन्य नेताओं ने भी सुझाव दिए।

Tags: 24ghante online.comcorona symptomscorona symptoms indiacoronavirus curecoronavirus prevention tipscoronavirus updatecovid 19 updatesNational newsrajasthan newsअशोक गहलोतकोरोना
Previous Post

कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए : शिवराज

Next Post

कृषि विधेयकों को लेकर किसानों को भ्रमित करना उचित नहीं : खट्टर

Desk

Desk

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
Next Post

कृषि विधेयकों को लेकर किसानों को भ्रमित करना उचित नहीं : खट्टर

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav

यूपी चुनाव से अलग हुआ RJD, जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

02/01/2022
road accident

बोलेरो और कार में भीषण टक्कर में मां-बेटी समेत चार की मौत

14/02/2022

विपक्ष समझ ले,जनता सिर्फ चाहती है विकास : दिनेश शर्मा

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version