Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में कोरोना रिकवरी रेट 89.37 फीसदी, 3.90 लाख लोग रोगमुक्त

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामलो की संख्या में निरंतर कमी आ रही है और पिछले 24 दिनों में एक्टिव केस की संख्या में 28 हजार की कमी दर्ज की गयी है जिसके चलते रिकवरी रेट 89.37 फीसदी हो गया है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को नियमित ब्रीफिंग में बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केसों में 24 दिनों से लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 दिनों में 28,000 से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में एक लाख 72 हजार 726 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,18,98,777 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3,348 नये मामले आये हैं।

हाथरस केस : पुलिस के साथ रात में लखनऊ जाने से पीड़ित परिवार ने किया इंकार, अब सुबह होंगे रवाना

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,417 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,90,566 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 89.37 प्रतिशत है। प्रदेश में 40,019 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 18,167 लोग, निजी चिकित्सालय में 3,250 लोग हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2,525 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक कुल 1,32,811 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया है। प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,37,149 क्षेत्रों में 4,13,046 टीम दिवस के माध्यम से 2,67,70,953 घरों के 13,22,42,005 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

अवैध खनन में दखल रायबरेली पुलिस को पड़ा भारी, एक पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान की मौत

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल संक्रमण में 68 प्रतिशत पुरूष तथा 32 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित 0-20 वर्ष तक 13.77 प्रतिशत, 21-40 वर्ष तक 47.69 प्रतिशत, 41-60 वर्ष तक 29.04 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों में 9.49 प्रतिशत है।

Exit mobile version