• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करण जौहर की पार्टी से फैला कोरोना, करीना के बाद ये सेलेब्स भी हुई संक्रमित

Writer D by Writer D
14/12/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Karan Johar

Karan Johar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार करण अपनी फिल्म या शोज की वजह से नहीं, बल्कि कोरोना को लेकर खबरों में हैं, क्योंकि करण जौहर की हाउस पार्टी अटेंड करने के बाद करीना कपूर खान से लेकर अमृता अरोड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में करण जौहर एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

माना जा रहा है कि करण जौहर की पार्टी से ही बॉलीवुड में कोरोना फैला है। दरअसल, दो दिन पहले करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा के साथ करण जौहर की पार्टी में गई थीं। इस पार्टी को कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया था।

बताया यह जा रहा है कि सबसे पहले सीमा खान कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। सीमा खान भी करण की पार्टी में शामिल थीं और उन्हीं से बाकी लोगों को कोरोना हुआ। करीना, अमृता और सीमा के साथ संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बॉलीवुड में करण जौहर की पार्टी से कोरोना फैलने की खबरें तो जोरों पर हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि इस पूरे मामले में अब तक करण जौहर का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर जिसकी पार्टी से कोरोना फैला है वो खुद कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

करीना कपूर का घर हुआ सील, BMC ने लगाए कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण जौहर पार्टी के बाद से अपने नए रियलिटी सो हुनरबाज की शूटिंग कर रहे हैं। करण ने दो दिन पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शो की शूटिंग से एक BTS वीडियो शेयर किया था, वीडियों में करण मिथुन चक्रवर्ती समेत कई लोगों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। करण ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ है।

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच करण जौहर के मास्क ना लगाने को उनकी गैरजिम्मेदारी कहें या बेवकूफी, तो यह बिल्कुल गलत नहीं होगा। लेकिन ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि अगर करण जौहर की पार्टी से इतने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो उनसे और कितने और लोगों को खतरा हो सकता है। क्या हुनरबाज की शूटिंग के दौरान करण जिस-जिस के कॉन्टैक्ट में आए हैं, उनका भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

Tags: Amrita Arorabollywood gossipscorona in bollywoodEntertainment newskaran joharKareena Kapoor Khankarishma kapoormalaika arora
Previous Post

पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला को पैर छूने से रोका, फिर किया ये…

Next Post

इस राज्य में Omnicron विस्फोट, सामने आए 4 नए केस

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Next Post

इस राज्य में Omnicron विस्फोट, सामने आए 4 नए केस

यह भी पढ़ें

Gate of Indigo flight locked at Raipur airport

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का लॉक हुआ गेट, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल

18/06/2025
Lok Sabha

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

01/08/2023
Property Seized

गैंगेस्टर के दो अपराधियों की 19.80 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क

02/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version