• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वायरस ने दुनिया के 188 देशों को लिया अपनी गिरफ्त में, 1.62 करोड़ लोग संक्रमित

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दिन प्रतिदिन तेजी से पांव पसारते जा रहा है और दुनिया भर में कम से कम 188 देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। इस वायरस से अब तक करीब 1.62 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 6,47,910 लोगाें की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर है।

देश भर में कोरोना की जांच करने वाले टेस्ट लैबों की संख्या बढ़कर 1,310 हुई

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,199,931 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 647,910 लोगों ने जान गंवाई है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 42,33,825 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,46,934 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 24,19,091 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 87,004 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 49,931 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 14,35,453 हो गयी है। देश में अब तक कुल 9,17,568 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 32,771 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

देश में पिछले 24 घंटों में 50 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमित, 708 की मौत

रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 8,11,073 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,249 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 445,433 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,749 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मेक्सिको में कोरोना से अब तक 3,90,516 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,680 लोगों की मौत हुई है।

पेरू में भी लगातार हालात खराब होते जा रहे है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,75,961 हो गई तथा 17,843 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले चिली अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,45,790 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 9,112 है।

ब्रिटेन संक्रमण के मामले में नौवें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 3,01,020 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,837 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

वहीं खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 2,91,172 हो गई है और 15,700 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,73,113 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5,822 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,72,421 है जबकि 28,432 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,66,941 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2,733 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,46,118 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,107 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में 2,40,795 लोग कोरोना संक्रमित है और 8,269 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,26,100 हो गयी है और 5,613 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में 2,23,453 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 2,928 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,17,801 हैं और 30,195 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 2,06,667 लोग संक्रमित हुए हैं और 9,124 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9,821, कनाडा में 8,934, नीदरलैंड में 6,159, स्वीडन में 5,697, इक्वाडोर में 5,515, इंडोनेशिया में 4,781, चीन में 4,652, मिस्र में 4,606, इराक में 4,362, अर्जेंटीना में 2,939, बोलीविया में 2,583, रोमानिया में 2,187, स्विट्जरलैंड में 1,977, फिलीपींस में 1,932, आयरलैंड में 1,764, ग्वाटेमाला में 1,734, पुर्तगाल में 1,717, पोलैंड 1,671, यूक्रेन में 1,625, पनामा 1,294, किर्गिजस्तान 1,277 और अफगानिस्तान 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

राजस्थान सियासी संकट पर आज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Next Post

कोरोना की आधुनिक लैब का उद्घाटन आज करेंगे पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

02/06/2026
फैशन/शैली

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

02/06/2026
cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
CM Dhami distributed appointment letters to 276 youth
राजनीति

33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम

01/06/2026
Next Post

कोरोना की आधुनिक लैब का उद्घाटन आज करेंगे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

दुनिया की कोई भी ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती: पीएम मोदी

08/11/2024
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि

21/07/2020
Devuthani Ekadashi

इस दिन है देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

19/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version