• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुना हो गया : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन इस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि आम जनता का बैंकों में रखा रुपया लेकर उद्योगपति विदेश भाग रहे हैं। फरार होने वाले सारे उद्योगपति एक ही प्रदेश के हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों का तेल सभी के दाम दोगुने हो गए हैं। वह रविवार को लखनऊ में रोडशो के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में स्कूटर इंडिया (नरकुट) से शुरू हुआ रोड शो अवध चौराहा, हजरतगंज, परिवर्तन चौराहा, अकबरी गेट, खदरा होते हुए मुंशी पुलिया पर समाप्त हुआ।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं। नौजवानों के दम पर चुनाव बाद उनका भाप निकाल देंगे। भाजपा पर नकली वादा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया था। भाजपा ने भी पिछली बार लैपटॉप देने का वादा कर लिया, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। किसानों को सस्ती खाद, बीज के बजाय उन पर जीप चढाई। रोजगार की मांग करने वालों को लाठियाों से पीटा गया। यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली की वजह से उन्हें बुल्डोजर बाबा कहा जाने लगा है।

हर चरण के चुनाव के साथ शून्य की ओर बढ़ रही भाजपा : अखिलेश यादव

पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए रोजगार का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर नौजवानों को नौकरियों में उम्र की छूट देकर 11 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। भाजपा के लोग विधानसभा चुनाव के शुरुआत में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। लेकिन माताओं बहनों ने जब से भाजपा नेताओं को लाल सिलेंडर दिखाना शुरू कर दियाए तब से भाजपा के लोग दूर.दूर प्रचार कर रहे हैं। उन्होेने कहा कि बीएड, बीपीएड, टीईटी, शिक्षामित्र सभी की मदद करेंगे। 69 हजार भर्ती वाले शिक्षकों ने बहुत संघर्ष किया है उन्हें भी न्याय दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने नौजवानों का हक और अधिकार छीना है। संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है। बीजेपी सरकार सारे सरकारी संस्थानों को बेच रही है। सारे संस्थान बिक जाएंगे तो नौजवानों को संविधान के अनुसार नौकरी और आरक्षण कैसे मिलेगा।

प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने का है यह चुनाव : अखिलेश यादव

जनसभा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सपाइयों ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। सरोजनी नगर प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, मोहनलालगंज प्रत्याशी सुशीला सरोज, मलिहाबाद प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया, कैंट प्रत्याशी राजू गांधी, मध्य क्षेत्र के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा, उत्तरी के प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पश्चिमी के अरमान खान, पूर्वी के अनुराग भदौरिया, बीकेटी के गोमती यादव ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। अवध चौराहे पर पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू एवं नवीन धवन बंटी ने मुकुट, व्यापारी नेता पवन मनोचा ने त्रिशुल एवं महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सौरभ यादव आदि ने भी स्वागत किया।

रथयात्रा के दौरान व्यापारी नेता पवन मनोचा ने त्रिशुल भेंट किया तो सपा अध्यक्ष ने त्रिशुल चमकाते हुए रथ के पास बंधें गुब्बारे की डोर काट दी और उसे हवा में उड़ा दिया।

अवध तिराहे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने पर वहां हाथ में तख्ती लिए शित्रामित्र, बीएड बेरोजगार आदि खड़े थे। यह देख उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। अभी सरकार बनवाइए। हम भाजपा से अलग हैं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

हर चरण के चुनाव के साथ शून्य की ओर बढ़ रही भाजपा : अखिलेश यादव

Next Post

गरीबों और कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी है भाजपा : राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
Next Post
rajnath singh

गरीबों और कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी है भाजपा : राजनाथ

यह भी पढ़ें

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी की ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’

08/12/2025
Asian Games

Asian Games: आठवें दिन भारत का पदकों का अर्ध शतक, 15 पदक जीते

01/10/2023
mushroom

लविवि द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं ने सीखे मशरूम की खेती के गुण

09/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version