• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोर्ट ऑफ इनक्वायरी से सुलझेगा सेना के दो शीर्ष कमांडर के बीच मतभेद

Desk by Desk
02/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ड्रैगन की चाल हुई फेल Dragon's trick failed

ड्रैगन की चाल हुई फेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एक शीर्ष कमांडर और उनके सहयोगी इन कमांड के बीच जारी मतभेद की खबरें हैं। इस मामले की जांच के लिए सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) का आदेश दिया है। यह जानकारी इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने मंगलवार को दी है। बता दें कि सेना में इस रैंक के अधिकारियों के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का यह रेयर मामला है।

सेना के इस आदेश से पहले पिछले साल सितंबर में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आई दरार को दूर करने की जिम्मेदारी एक सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल को दी थी।

फाइट के दौरान रिंग में पड़ा मौत का पंच, मुक्केबाज हार गया ज़िंदगी की जंग, वीडियो

अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमान इस कोर्ट ऑफ इंक्वायरी को देखेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमान उन दोनों अधिकारियों से वरिष्ठ हैं। जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख और उनके चीफ ऑफ स्टाफ के बीच कमांड मुख्यालय में अलग-अलग कार्यालयों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को लेकर मतभेद सामने आए थे।

कौन हैं शीर्ष अधिकारी ?

दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर हैं, जो एक बख्तरबंद कोर अधिकारी हैं। जबकि उनकी कमांड के दूसरे शीर्ष अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल केके रेप्सवाल हैं, जो कोर ऑफ इंजीनियर्स से हैं। इन दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों को लेकर मतभेद सामने आए थे, जिसके बाद मतभेद दूर करने का फैसला किया गया।

जनरल एसके सैनी को सौंपी थी यह जिम्मेदारी

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पिछले साल सितंबर में इस मामले को देखने के लिए तत्कालीन उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी को नामित किया था। जनरल एसके सैनी को कमांड मुख्यालय के कामकाज को कारगर बनाने के उपाय सुझाने समेत एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था। जनरल एसके सैनी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए।

बता दें कि  सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान में तकरीबन 1,30,000 सैनिक हैं। दक्षिण पश्चिमी कमान राजस्थान और पंजाब में भारतीय सीमा की सुरक्षा करती है।

Tags: alok klerarmyarmy chiefarmy commanderCourt of Inquirygeneral is ghumangeneral manoj mukund naravanegeneral sk sainiIndia News in Hindiindian armyindian army newskk repswalLatest India News Updatesleftinent karnalLieutenant Generallieutenant general alok klerlieutenant general kk repswalmanoj mukund naravanemm naravanesouth western commandकोर्ट ऑफ इनक्वायरी
Previous Post

फाइट के दौरान रिंग में पड़ा मौत का पंच, मुक्केबाज हार गया ज़िंदगी की जंग, वीडियो

Next Post

नासा की कार्यकारी चीफ बनीं भारतीय मूल की भव्या लाल

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
Next Post
नासा की कार्यकारी चीफ भव्या लाल NASA acting chief Bhavya Lal

नासा की कार्यकारी चीफ बनीं भारतीय मूल की भव्या लाल

यह भी पढ़ें

Shri Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी सहित सितंबर में आएंगे ये त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

25/08/2023
arrested

साढ़े चार किलो गांजे के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

09/11/2021
Guava Chutney

ये बढ़ा देगी खाने का जायका, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने को मजबूर

22/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version