• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का अवश्य करें पालन : अमित मोहन

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Amit Mohan Prasad

Amit Mohan Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है।

गत एक दिन में कुल 2,67,420 सैम्पल की जांच की गयी है। जनपदों से से 1,11,208 सैम्पल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत 88.92 हो गया है। प्रदेश में अब तक कुल 4,46,95,189 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 10,682 नये मामले आये हैं तथा 24,837 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। अब तक 14,39,096 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,63,003 एक्टिव मामलों में से 1,34,615 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, इसके अतिरिक्त अन्य मरीज सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे है।

शवों के अंतिम संस्कार के लिए योगी सरकार देगी 5000 रूपए, आदेश जारी

श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,74,836 क्षेत्रों में 6,20,896 टीम दिवस के माध्यम से 3,50,02,044 घरों के 16,85,28,119 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है।

अब तक 1,16,80,212 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 32,66,076 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,49,46,288 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 48,340 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है।

CM योगी का बड़ा ऐलान, मेरठ मंडल में लगेंगे 35 आक्‍सीजन प्लांट

इस आयुवर्ग में अब तक 4,14,329 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि कल से 18 से 44 वर्ष के आयु वाले लोगों का वैक्सीनेशन 23 जनपदों में किया जायेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन

Tags: Amit mohan prasadup news
Previous Post

शवों के अंतिम संस्कार के लिए योगी सरकार देगी 5000 रूपए, आदेश जारी

Next Post

प्रदेश में संचालित बाल गृहों के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित बनाने पर मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
manoj rai

प्रदेश में संचालित बाल गृहों के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित बनाने पर मंथन

यह भी पढ़ें

murder

गला दबाकर युवक की हत्या

06/01/2022
Himanta Sarma

उनकी पत्नी पाकिस्तान में काम करती थीं… असम CM ने बताया गौरव गोगोई का कथित पाक कनेक्शन

08/02/2026
Rail Accident

रेल हादसा, जानकी एक्सप्रेस से टकराई जेसीबी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version