• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानून का राज स्थापित कर बिहार में अपराध पर लगाया अंकुश : नीतीश

Desk by Desk
26/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने मधुबनी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में रविवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पहले बिहार के कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी और विकास की दर खराब। जब हमने बिहार में सेवा करना शुरू किया तो भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को समाप्त कर दिया और इसका परिणाम सभी को दिख रहा है। पूरे राज्य में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार अपराध की सूची में सभी राज्यों में बिहार 23वें स्थान पर है।

श्री कुमार ने राज्य की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह सबको पता है। लोग शाम को निकल नहीं पाते थे लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है और आज बिना डर और भय के लोग रह रहे हैं।

बिहार चुनाव : नीतीश की रैली में राजद जिंदाबाद के लगे नारे, जनता कर रही है विरोध

मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने वाले जीविका मॉडल के बारे में कहा जब देश भर में स्वयं सहायता समूह का मॉडल सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा थाए तब बिहार में महिलाओं द्वारा चलाए जा र शायद ही कोई स्वयं सहायता समूह था। उनकी सरकार ने विश्व बैंक से ऋण लिया और इस दिशा में काम शुरू किया। आज महिलाओं द्वारा प्रबंधित 10 लाख स्वयं सहायता समूह जीविका योजना के तहत काम कर रहे हैं।

श्री कुमार ने कहा कि जीविका योजना ने वित्तीय समावेशन और महिलाओं के सशक्तिकरण को बड़े पैमाने पर सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जिसके पास दस लाख स्वयं सहायता समूह हैं जो महिलाओं द्वारा प्रबंधित हैं।

गुजरात के मशहूर संगीतकार व पूर्व बीजेपी सांसद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दरभंगा के लोगों के लिए बहुत कुछ किया गया है। राज्य में पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में स्थापित किया गया था। उसके बाद दरभंगा बिहार का दूसरा जिला है, जिसके पास अपना एम्स होगा। सरकार इस जिले को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दरभंगा में बनने वाला हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।

श्री कुमार ने कहा, “हमने मिथिला क्षेत्र में विकास की उपेक्षा कभी नहीं की। यह हमारी दृढ़ धारणा है कि जब तक यह क्षेत्र विकसित नहीं होता बिहार विकसित नहीं हो सकता। हमने ज्यादातर पिछड़े वर्गों अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उत्थान के लिए काम किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सात निश्चय-एक के कार्यकम को लागू किया गया है, जिसके तहत हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है। हर घर में शौचालय निर्माण का काम एवं हर टोले तक संपर्कता का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। युवाओं के लिए सभी कार्यक्रम लागू हैं, जिसका लाभ बिहार के युवा उठा रहे हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा चुका है। अधिकांश घरों में नल का जल पहुंच गया है एवं अधिकांश घरों तक पक्की गली एवं गलियां बन चुकी है। लक्ष्य लगभग पूरा हुआ है और बचे हुए कार्य भी शीघ्र पूरे होंगे।

श्री कुमार ने सात निश्चय-दो के तहत युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, सशक्त महिला-सक्षम महिला, हर खेत तक सिंचाई का पानी, स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर-विकसित शहर, सुलभ सम्पर्कता और सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के वादे गिनवाते हुए कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो इन निश्चय को पूरा कर ‘सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार’ का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जाएगा।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Chirag paswanchunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharLatest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

श्रमिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गंगवार

Next Post

हम सोमालिया जैसे देश में रह रहे हैं, जहां कानून की कोई व्यवस्था नहीं : पूनियां

Desk

Desk

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
डा सतीश पूनियां

हम सोमालिया जैसे देश में रह रहे हैं, जहां कानून की कोई व्यवस्था नहीं : पूनियां

यह भी पढ़ें

honey trap gang

धनी लोगो को हनी ट्रैप मे फंसा कर धन उगाही करने वाली दो युवतियो समेत चार गिरफ्तार

23/03/2021
टंकी पर चढ़ा अधिवक्ता

51 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार समेत अधिवक्ता, बुलाई गई NDRF-सेना

09/11/2020
brutal murder

पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू कलह में उजड़ा परिवार

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version