• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : नीतीश की रैली में राजद जिंदाबाद के लगे नारे, जनता कर रही है विरोध

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित एक चुनावी सभा में रविवार को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। सभा में मौजूद कुछ युवाओं ने ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाएं।

भड़के सीएम ने कहा कि आप लोग क्यूं मुर्दाबाद कह रहे हो, जिसका जिंदाबाद कह रहे हो उसको सुनने के लिए जाओ। नीतीश ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि कुछ लोगों को ना कुछ ज्ञान है और ना कोई अनुभव है। हम समाज को एक करने में लगे हैं और वो समाज को फिर से बांटने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

वह शनिवार को बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने गए थे। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर बिफर उठे और नारे लगाने वालों को आड़े हाथ लिया।

राजद के समर्थन में नारेबाजी करने वालों को निशाने पर लेते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जिनके लिए ऐसा कर रहे हो, उनके बारे में सभी को पता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद जनता से तालियां बजवाते हुए कहा, ‘देख लो, समझ में आ जाएगा, जिसके लिए कर रहे हो, ये लोग (जनता) पूरा जवाब दे देंगे और जिनके इशारे पर कर रहे हो उनका बुरा हाल कर देंगे।’

मांगने गए समर्थन मिला विरोध

गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से हम पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जब अपनी समधन ज्योति देवी के लिए वोट मांगने बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें स्थानीय जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। जनता ने इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। इसके साथ ही खाद्य-उपभोक्ता मंत्री और दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी मदन सहनी का भी ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

वहीं, मधुबनी जिले के लौकाहा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार और आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को भी अपने क्षेत्र में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह वहां से उल्टे पांव निकल पड़े। उधर, समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू उम्मीदवार और उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी से भी ग्रामीणों ने जमकर बहस की। कला-संस्कृति मंत्री और मोतिहारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार का भी ग्रामीणों ने खूब विरोध किया।

Tags: Bihar Assembly ElectionsBihar Elections 2020bihar newshindi newsnews in hindiNitish KumarTejashwi Yadavतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार चुनाव 2020बिहार न्यूज़बिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव

Next Post

31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की अवधि

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
registration deadline extended

31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की अवधि

यह भी पढ़ें

Saket Degree College

साकेत कॉलेज में लगे ‘आजादी’ के नारे, प्रिंसिपल ने दर्ज कराया देशद्रोह का केस

28/12/2020
Railways

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट बुकिंग के समय अब नहीं करना पड़ेगा ये काम

13/04/2022
rhea chakraborty

सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती से सीबीआई सोमवार को कर सकती है पूछताछ

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version