• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में 16 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान

Writer D by Writer D
03/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Dastak abhiyan

Dastak abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश भर में एक बार फिर से विशेष संचारी रोग अभियान (Sanchari Rog Abhiyan) की शुरुआत एक जुलाई से की जा चुकी है। योगी सरकार (Yogi Government) ने संचारी रोगों पर वार करने के लिए अपनी कमर कसते हुए विभागों की ओर से तैयार किए गए माइक्रो प्लान के अनुसार जमीनी स्तर पर तेजी से काम हो रहा है।

जिसके तहत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan) 16 से 31 जुलाई तक चलेगा। हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाएगी।

प्रदेश में 16 जुलाई से घर-घर दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan) शुरू होगा और इसमें मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा वर्कर के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अगर सर्वे के दौरान ऐसे मरीज मिलते हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अभियान में कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाने का निर्देश भी दिया गया है। दस्तक अभियान के तहत टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी।

स्वच्छता और फॉगिंग पर विशेष जोर

इस अभियान को प्रभावी सरकारी प्रयास के साथ-साथ जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इंसेफेलाइटिस नियंत्रण और कोविड प्रबंधन के दो सफल मॉडल पेश किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मॉडल को संचारी रोग अभियान में भी महत्वपूर्ण बताया है। सीएम ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित स्वच्छता और फॉगिंग अभियान को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

हैदराबाद में भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, पूजा-अर्चना कर लिया मां का आशीर्वाद

उन्होंने सूकर बाड़ों को आबादी से दूर व्यवस्थापित करने के साथ ही स्वच्छता और फॉगिंग पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मलिन बस्तियों में साफ-सफाई, नियमित फॉगिंग, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्लोरीन की गोलियां वितरित करने के आदेश दिए हैं।

Tags: dastak abhiyanghar-ghar dastak abhiyanLucknow Newssanchari rog niyantaran abhiyanup newsYogi News
Previous Post

बकरा बना आकर्षण का केन्द्र, मालिक ने लगाई दस लाख कीमत

Next Post

शिवभक्तों के लिए शानदार टूर पैकेज, IRCTC दे रहा है महाकालेश्वर से नीलकंठ तक घूमने का मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Mahakal

शिवभक्तों के लिए शानदार टूर पैकेज, IRCTC दे रहा है महाकालेश्वर से नीलकंठ तक घूमने का मौका

यह भी पढ़ें

cm yogi

राम, शिव और कृष्ण ही भारत की पहचान हैं: सीएम योगी

06/02/2023
मेकअप किट

नई दुल्हन के पास जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट

04/12/2025
Mohalla Clinic

केजरीवाल सरकार पर नया संकट, मोहल्ला क्लीनिक फर्जी टेस्ट मामले की होगी CBI जांच

04/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version