• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब इस तारीख तक करा सकेंगे फ्री आधार कार्ड अपडेट, बेहद आसान है प्रोसेस

Writer D by Writer D
14/09/2024
in Business
0
Aadhaar Card

Aadhaar Card

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आधार कार्ड (Aadhaar Card) होल्डर्स के लिए शनिवार को बड़ी खबर आई। दरअसल, आधार यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया या UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन बढ़ा दी है और अब इस काम को 14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में कराया जा सकता है। ये डेडलाइन आज खत्म हो रही थी, लेकिन अथॉरिटी ने इसे तीन महीने के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

आज खत्म होने वाली थी डेडलाइन

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 10 साल से ज्‍यादा समय पहले बनवाए गए आधार कार्ड (Aadhaar Card) को फ्री में अपडेट करवाने की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन आज खत्म हो रही थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी इस फ्री में इस काम को कराने की लास्ट डेट को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले इसे 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया था और फिर इस लास्ट डेट को एक बार फिर बढ़ाते हुए 14 सितंबर तक कर दिया गया था। वहीं शनिवार को इसमें एक और इजाफा किया गया और अब आधार कार्ड (Aadhaar Card) यूजर्स तीन महीने और यानी 14 दिसंबर तक ये काम बिल्कुल फ्री में करा सकते हैं।UIDAI ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की और एक्स हैंडल पर पोस्ट की है।

डेडलाइन खत्म होने के बाद लगेगा इतना चार्ज

आधार कार्ड (Aadhaar Card) को फ्री में अपडेट करने की इस तय डेडलाइन (Aadhaar Card) के बाद आपको ये जरूरी काम करने के लिए यूआईडीएआई द्वारा तय चार्ज देना होगा, जो 50 रुपये है। खास बात ये है कि यूआईडीएआई द्वारा दी जा रही आधार कार्ड अपडेट करने की यह फ्री सर्विस केवल myAadhaar Portal पर उपलब्ध है।

ऐसे ऑनलाइन डिटेल अपडेट करें

– UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।
– होमपेज पर माई आधार पोर्टल पर जाएं और रजिस्‍टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी का यूज करके लॉग इन करें।
– इसके बाद अपनी डिटेल की जांच करें और अगर डिटेल सही है, तो सही वाले बॉक्‍स पर टिक करें।
– डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान दस्‍तावेज सेलेक्‍ट करें और डॉक्‍यूमेंट अपलोड कर दें।
– यह दस्‍तावेज जेपीईजी, पीएनजी और पीडीएफ के रूप में अपलोड किया जा सकता है।
– इन अपडेट के लिए जाना होगा सेंटर

जेल से रिहाई के बाद बजरंग बली के दरबार में पहुंचे केजरीवाल

जैसा कि बताया कि फ्री आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन मिल रही है। आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में किसी भी तरह के अपडेट के लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होगा। इस बीच ध्यान रहे कि कुछ ऐसे अपडेट भी हैं, जिन्हें ऑनलाइन नहीं, बल्कि सेंटर पर जाकर कराना होगा। इनमें अगर आपको आइरिस या बायोमेट्रिक डाटा अपडेट कराना है। तो फिर इसके लिए आधार सेंटर (Adadhaar Center) जाना होगा।

Tags: Aadhaar CardAadhaar Card addressAadhaar card download
Previous Post

जेल से रिहाई के बाद बजरंग बली के दरबार में पहुंचे केजरीवाल

Next Post

नक्सलियों ने सुरक्षाबल कैंप पर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से किया हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
Next Post
Naxalites

नक्सलियों ने सुरक्षाबल कैंप पर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से किया हमला

यह भी पढ़ें

tips for beard

पुरुषों की शान है दाढ़ी, इन टिप्स से करें देखभाल

21/08/2025
Sports

स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं

19/10/2022
Dowry

दहेज हत्या में फरार 10 हजार के इनामी सहित पांच गिरफ्तार

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version