• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार के अंदर मिला सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव

Writer D by Writer D
14/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर की मधुबन विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राजबल के बेटे का शव (Dead Body) आज लेबर कॉलोनी में कार के अंदर पड़ा मिला।

पुलिस मृतक के दो दोस्तों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो अत्यधिक नशे में मिले और दोनों कार में सवार थे, जिनसे पूछताछ चल रही है।

पुलिस हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मधुबन विहार कॉलोनी निवासी राजबल पुलिस विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के मुताबिक उनका बेटा गौरव उर्फ अंकित (32) कार से पत्नी को गांव मल्हीपुर स्थित मायके में छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया।

थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना मिली कि लेबर कॉलोनी में एक कार पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई है। कार में पिछली सीट पर एक युवक का शव पड़ा है और दो युवक नशे में धुत हैं। शव (Dead Body)  की पहचान गौरव के रूप में हुई, जबकि नशे में धुत्त दोनों युवक उसके दोस्त थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौरव के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

पुलिस अधीक्षक सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि गौरव और उसके दोस्तों ने शराब पीयी थी। जिसके बाद उनकी कार लेबर कॉलोनी में पुलिया से टकराने के बाद नाले में गिरी। यह भी मौत की वजह हो सकती है। वहीं यह भी पता चला है कि मृतक के दोस्त गौरव के शव को तीन घंटे कार में लेकर घूमते रहे। लेबर कॉलोनी में कार पुलिया से टकराने के बाद पकड़े गए।

एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा। पुलिस हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, गौरव के ससुर विरमपाल ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।

Tags: crime newsSaharanpur newsup news
Previous Post

लोकसभा चुनाव जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

Next Post

आग लगने से छह मकान जलकर खाक, दो व्यक्ति और मवेशी झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

fire
Main Slider

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

22/10/2025
Mahakal Temple
क्राइम

महाकाल के दरबार में विवाद! पुजारी-महंत में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

22/10/2025
Swami Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

‘धन की देवी की पूजा से भला होता तो…’ स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान

22/10/2025
Dalit man forced to lick urine in temple premises
उत्तर प्रदेश

दलित बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार! मंदिर परिसर में घटी घटना से यूपी में गरमी

22/10/2025
AK Sharma held a meeting regarding the preparations for Chhath festival.
उत्तर प्रदेश

छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता एवं व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य: एके शर्मा

22/10/2025
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

आग लगने से छह मकान जलकर खाक, दो व्यक्ति और मवेशी झुलसे

यह भी पढ़ें

Peter Higgs

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन, गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जीता था अवार्ड

10/04/2024
cm yogi

तीन-चार वर्षों में दो करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ेंगे: सीएम योगी

05/03/2023
weight gain

पेट पर चढ़े फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, जानें जरूर

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version