• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता एवं व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य: एके शर्मा

Writer D by Writer D
22/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma held a meeting regarding the preparations for Chhath festival.

AK Sharma held a meeting regarding the preparations for Chhath festival.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आगामी छठ पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत अपने कैंप कार्यालय पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था एवं जनभावना से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कीटाणुनाशक दवा के छिड़काव, घाटों का समतलीकरण तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों एवं घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता एवं व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरें।

बैठक के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि घाटों एवं पूजा स्थलों के आसपास विशेष रूप से अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइटों की कार्यशीलता तथा विद्युत सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी सुपरिन्टेंडिंग इंजीनियरों एवं अधिशासी अभियंताओं को यह निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की पूर्व जांच कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की स्थिति उत्पन्न न हो।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों को मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिए कि छठ घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की समतलीकरण, साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकायों द्वारा घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता तथा कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था की जाए।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि घाटों पर भीड़-भाड़ को देखते हुए अग्निशमन एवं चिकित्सा दल को भी तैनात रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में नगर विकास प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद,निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा,निदेशक सूडा श्रीमती अपूर्वा दुबे, ऊर्जा विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल, एम डी पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

Next Post

मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, वर्ष 2026 की यात्रा तैयारियों के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, वर्ष 2026 की यात्रा तैयारियों के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Increase in train fare implemented

यात्रियों की जेब पर पड़ा डाका, आज से महंगा हुआ रेल सफर

01/07/2025
Google's free service will be closed soon, tax will have to be backed up and paid

जल्द ही बंद हो जाएंगी गूगल की ये फ्री सर्विस, कर ले बैक अप बरना करना होगा भुगतान

26/05/2021
Salman Khan

‘बाबा सिद्दकी से भी बुरा होगा…’, सलमान खान को फिर मिली से मारने की धमकी

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version