• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
14/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा और लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा मंडरा रहा है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में लूट मची है। उसका रास्ता खतरनाक है। भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे विज्ञापनों में दर्शाएं जा रहे हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सपा के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथस्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों को गिनाएं और सपा-गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने में कोई कोरकसर न छोड़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक करवा रही है। नौकरी रोजगार न मिलने से नौजवान हताश और आक्रोशित है।

श्री यादव ने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की ली है। नोटबंदी-वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से व्यापारी परेशान है। सरकार की नीतियां दवा कम्पनियों को मुनाफा पहुंचाने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अनुवेषण ब्यूरो (सीबीआई), आय कर आदि एजेंसियों के जरिए डरा-धमका कर भाजपा के पार्टी फंड में वसूली की जा रही है। साढ़े छह हजार करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए चुनावी चंदा लिया गया है।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार में नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली नीतियों को हवा दी जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकार्ड बन रहे है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। वैसे भी डॉ. लोहिया ने कहा था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। मतदाताओं को जल्द ही यह अवसर मिलने वाला है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत होने जा रही है। समाजवादी पार्टी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अन्तिम लड़ाई लड़कर भाजपा की केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने का काम कर रही है।

Tags: akhilesh yadavlk sabha 2204Lucknow Newsup news
Previous Post

नया भारत छेड़ता नहीं, छेड़ने वालों को छोड़ता नहीं: सीएम योगी

Next Post

कार के अंदर मिला सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
The entire family was found dead

कार के अंदर मिला सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव

यह भी पढ़ें

Kaushal Vikas Mission

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
Radhika Kheda

दुशील को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर: राधिका खेड़ा

02/05/2024
Australia two steps ahead in technology from India, know how

ऑस्ट्रेलिया भारत से टेक्नोलॉजी में दो कदम आगे, जानिए कैसे

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version