• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकर संक्रांति पर बनाएं जायकेदार खिचड़ी, पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी

Writer D by Writer D
14/01/2026
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
masala khichdi

masala khichdi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मकर संक्रांति का पर्व बिना खिचड़ी (Khichdi) के अधूरा माना जाता है। उत्तर भारत में तो इसे खिचड़ी पर्व के नाम से ही जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास तड़का और चावल-दाल का सही अनुपात आपकी संक्रांति की थाली में चार चांद लगा सकता है? आइए जानते हैं परफेक्ट मसाला खिचड़ी बनाने की विधि।

मकर संक्रांति पर सूर्य देव के उत्तरायण होने का स्वागत खिचड़ी खाकर और दान कर किया जाता है। शास्त्रों में इस दिन चावल, दाल, हल्दी और नमक के मेल को ग्रहों की शांति और नई फसल के उत्सव से जोड़ा गया है। अगर आप इस बार घर पर होटल जैसी खिली-खिली और जायकेदार मसाला खिचड़ी (Khichdi) बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके काम आएगी।

मसाला खिचड़ी (Masala Khichdi) बनाने के लिए जरूरी सामग्री

खिचड़ी के लिए 1 कप नए चावल और 1/2 कप छिलके वाली मूंग दाल का उपयोग सबसे अच्छा माना जाता है। सब्जियों में गोभी, मटर, गाजर और आलू बारीक कटे हुए। तड़के के लिए देसी घी, हींग, जीरा, तेजपत्ता, साबुत लाल मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा हुआ प्याज।

मसाला खिचड़ी (Masala Khichdi) बनाने की रेसिपी

चावल और दाल की तैयारी: सबसे पहले चावल और दाल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें। नए चावल की खुशबू संक्रांति की खिचड़ी में जान डाल देती है।

सब्जियों को भूनें: कुकर में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें गोभी, मटर और गाजर को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और फिर निकाल कर अलग रख लें।

मसाला बेस तैयार करें: उसी कुकर में थोड़ा और घी डालें। इसमें जीरा, हींग, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। अब प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और हल्का सा गरम मसाला मिलाएं।

कुकिंग प्रोसेस: अब भीगे हुए चावल-दाल और भुनी हुई सब्जियां डालकर 2 मिनट चलाएं। इसमें चावल का 4 गुना पानी (जैसे 1 कप चावल है तो 4 कप पानी) और स्वादानुसार नमक डालें। 2 सीटी आने तक पकाएं।

सीक्रेट तड़का: खिचड़ी पकने के बाद एक छोटे पैन में 2 चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा करी पत्ता डालकर ऊपर से खिचड़ी पर लगाएं

खिचड़ी (Khichdi) परोसने का सही तरीका

मकर संक्रांति पर खिचड़ी (Khichdi) को अकेले नहीं परोसा जाता। एक पुरानी कहावत है खिचड़ी के चार यार; दही, पापड़, घी और अचार। इसके साथ बैंगन का भर्ता (चोखा) भी इसके स्वाद को दोगुना कर देता है। इस विधि से बनी खिचड़ी न केवल सुपाच्य होती हैबल्कि इसका शाही स्वाद आपके त्यौहार के आनंद को कई गुना बढ़ा देगा।

Tags: Khichdikhichdi recipeMasala Khichdi
Previous Post

यूस्ड टी बैग को फेंकने की बजाय यूं लें काम में

Next Post

पोंगल के मौके पर बनाएं ये खास डिश, फेस्टिव मेन्यू बनेगा परफेक्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Pongal

पोंगल के मौके पर बनाएं ये खास डिश, फेस्टिव मेन्यू बनेगा परफेक्ट

यह भी पढ़ें

छोटी कंपनियों को राहत पैकेज

छोटी कंपनियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कर सकती है नए पैकेज का ऐलान

18/07/2020

कमल हासन कोरोना पॉजिटिव, बोले- पैनडेमिक अभी खत्म नहीं हुआ है

22/11/2021
Explosion

विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाज़ी में विस्फोट, 30 लोग घायल

24/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version