• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईनामी बदमाश बीकेडी के नाम पर व्यापारी से एक करोड़ रंगदारी की मांग

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, वाराणसी
0
Extortion

extortion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। चर्चित एमएलसी माफिया बृजेश सिंह का जानी दुश्मन कई वर्षों से फरार वांछित अपराधी इंद्र देव सिंह उर्फ बीकेडी के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। भेलूपुर क्षेत्र के सरायनन्दन शुकुलपुरा निवासी जमीन कारोबारी जितेंद्र यादव से एक करोड़ रूपये रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

व्यापारी की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी के अनुसार उसके सेलफोन पर 30 दिसम्बर की शाम एक अनजान नम्बर से फोन आया। काल रिसीव करने पर उधर से आवाज आई कि बीकेडी बोल रहा हूं।

एक करोड़ रूपये रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। व्यापारी ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताते चलें, बीकेडी ने माफिया बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या कर दी थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद बीकेडी फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस विभाग में बदमाश की कोई तस्वीर नहीं है। सिर्फ कुछ पुलिस वाले ही उसे पहचान सकते हैं।

चौबेपुर धरहरा निवासी स्व.हरिहर सिंह के पुत्र बीकेडी के बड़े भाई शातिर बदमाश इंद्र प्रकाश सिंह उर्फ़ पांचू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वर्ष 1985 में बीकेडी के पिता हरिहर सिंह की हत्या हो गई। इसमें माफिया बृजेश सिंह और उसके गिरोह का नाम सामने आया था। पिता के हत्यारों से बदला लेने के लिए बीकेडी फरार चल रहा है।

Tags: crime newsup newsvaranasi news
Previous Post

महज 18 सौ रुपये के लिए की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

भारी मात्रा में गांजा सहित एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Next Post
arrested

भारी मात्रा में गांजा सहित एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पड़ा दिल का दौरा, तेंदुलकर ने स्वस्थ होने की कामना

28/09/2021
PM Modi

व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : PM मोदी

03/07/2021
Zelensky

यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, कहा- सब डर गए, हमें रूस से लड़ने को अकेला छोड़ा

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version