• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM आवास की चाबी देकर भाजपा सांसद ने पूछा- पैसे तो नहीं दिए?, महिला ने खोल दी घूसखोरी की पोल

Writer D by Writer D
19/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
Dharmendra Kashyap

Dharmendra Kashyap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं । यूपी के बदायूं जिले में गुरुवार को  ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) एक महिला लाभार्थी को ‘पीएम आवास योजना’ के तहत घर की चाबी सौंप रहे हैं। चाबी सौंपते हुए सांसद बुजुर्ग महिला से पूछते हैं कि किसी ने पैसे (घूस) तो नही लिए? इसपर महिला ने माइक पर ही कह दिया- “हां लिए हैं, 30 हजार रुपये।

बता दें कि बुजुर्ग लाभार्थी महिला उसावां नगर पंचायत की शारदा देवी हैं, जिनको आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) ‘पीएम आवास योजना’ की चाबी सौंप रहे थे और तमाम लाभार्थियों से उनका अनुभव और भावनाएं जान रहे थे। इसी क्रम में शारदा देवी को चाबी सौंपते हुए उनसे पूछा कैसा लग रहा है, किसी ने पैसे तो नहीं लिए? इस सवाल के जवाब में शारदा देवी ने कहा कि हां, आवास दिलवाने के नाम पर 30 हजार रुपये दिए थे। शारदा देवी ने ये बात माइक पर बोली थी, जिस पर पहले तो सभी लोग हंसने लगे लेकिन सांसद ने उन्हें तुरंत टोका और कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है। इसको दिखवाइए।

सांसद धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) और महिला में हुई ये बातचीत

सांसद: घर मिला है?

बुजुर्ग: हां मिला है।

सांसद: किसी ने पैसे तो नहीं लिए?

बुजुर्ग: (नहीं… फिर सिर हिलाते हुए), हां लिए हैं।

सांसद: कितने रुपए लिए हैं?

बुजुर्ग: 30 हजार लिए हैं।

सांसद: कित्ते ?

बुजुर्ग: 30 हजार ले गए, 30 हजार…

सांसद: यह गंभीर प्रकरण है, यह बहुत गंभीर प्रकरण है।

मोदी जी को  धन्यवाद देना चाहती हो?

बुजुर्ग: धन्यवाद (फिर वो चाबी लेकर चली जाती हैं।)

बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप (Dharmendra Kashyap) , बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ‘पीएम आवास योजना’ के लाभार्थियों को चाबी सौंपने का कार्यक्रम चला। इसी क्रम में बुजुर्ग महिला शारदा देवी को बुलाया गया।

‘जय श्री राम’ से शुरू हुआ नयनतारा का माफीनामा, प्रभु राम का अपमान करने का था आरोप

इस मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सांसद महोदय को चाबी सौंपते समय जब बुजुर्ग महिला ने पैसे की बात कही तो ये हमारे लिए बहुत गंभीर विषय हो गया था। हमने तुरंत पूरा प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में डाला है और इस प्रकरण की गहन जांच कराने को कहा है। वहीं, जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने बताया कि कल ही मेरे संज्ञान में ये प्रकरण आया था जिसके बाद मैंने इस प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी के सिंह को सौंपी है। निर्देश दिए हैं कि अतिशीघ्र जांच रिपोर्ट मुझे सौंपे।

 जनपद बदायूँ में जीरो टॉलरेंस की हक़ीक़त : धर्मेंद्र यादव

सपा ने साधा निशाना इस प्रकरण पर बदायूं के पूर्व सांसद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की हर योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी के लोग जो पहले कहते थे कि ना खाएंगे और ना ही खाने देंगे, मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि पूरे सिस्टम के लोग खा भी रहे हैं और बीजेपी के नेताओं को खिला भी रहे हैं। इस प्रकरण की जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब महिला माइक पर लाइव कह रही है कि उससे रुपए लिए गए हैं तो जांच किस बात की? इस मामले में तो कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर योजना में हर लाभार्थी के साथ यही सब हो रहा है।

Tags: Badaun newsdharmndrakashyappm avas yojnaup newsViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

‘जय श्री राम’ से शुरू हुआ नयनतारा का माफीनामा, प्रभु राम का अपमान करने का था आरोप

Next Post

बिलकिस बानो के दोषियों को ‘सुप्रीम’ झटका, इस दिन करना होगा सरेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Bilkis Bano

बिलकिस बानो के दोषियों को 'सुप्रीम' झटका, इस दिन करना होगा सरेंडर

यह भी पढ़ें

Jhansi Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वॉर्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत; 40 का किया गया रेस्क्यू

16/11/2024
BSNL का धमाकेदार ऑफर, देखते ही मन में फूटेगा लड्डू! ₹251 में मिल रहा 100GB डेटा

BSNL का ऑफर देखकर मन में फूटेगा लड्डू ! मात्र इतने में मिल रहा 100GB डेटा

25/12/2025
State Election Commission

बुखार जुकाम होने पर मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं : आयोग

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version