• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिलकिस बानो के दोषियों को ‘सुप्रीम’ झटका, इस दिन करना होगा सरेंडर

Writer D by Writer D
19/01/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bilkis Bano

Bilkis Bano

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिलकिस बानो केस (Bilkis Bano Case) में दोषियों को सरेंडर से राहत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने 11 में 10 दोषियों की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें अलग-अलग कारण बताते हुए सरेंडर से फिलहाल राहत देने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरथाना ने कहा कि याचिका को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। इस दौरान बेंच ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है। इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है। सभी दोषियों को 21 जनवरी तक सरेंडर करना होगा।

बता दें कि बिलकिस बानो (Bilkis Bano Case) मामले के 11 में से 10 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। पीड़िता के साथ रेप और उनके परिजनों की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा में राहत पाने वाले 10 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दोषियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए और समय दिए जाने की गुहार लगाई थी। इन याचिकाओं पर ही शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया।

इन याचिकाओं पर SC में हुई सुनवाई

1- गोविंदभाई नाई ने कोर्ट में कहा था कि उनके पिता की उम्र 88 साल और मां की उम्र 75 साल है। वह उनकी देखभाल करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।

2- रमेश रूपाभाई चंदना ने कहा था कि उन्हें अपने बेटे की शादी की व्यवस्था करनी है।

3- मितेश चिमनलाल भट्ट ने कहा था कि उनकी सर्दी के मौसम की फसल कटाई के लिए तैयार है, और वह आत्मसमर्पण करने से पहले इस काम को पूरा करना चाहते हैं।

4- प्रदीप रमणलाल मोढिया ने कहा था कि अभी उनके फेफड़े की सर्जरी हुई है और उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए।

5- बिपिनचंद कनियालाल जोशी ने कहा था कि हाल ही में पैर की सर्जरी के कारण वह आंशिक रूप से विकलांग हैं।

6- जसवन्तभाई चतुरभाई नाई ने कहा था कि उन्हें सर्दी के मौसम में फसल की कटाई पूरी करनी है।

बिलकिस बानो के दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला

7- राधेश्याम भगवानदास शाह ने कहा था कि उन्हें बूढ़े माता-पिता की देखभाल करनी है। उनका एक बेटा कॉलेज में है। इसलिए उन्हें आत्मसमर्पण करने से पहले अपने परिवार के लिए आर्थिक व्यवस्था करनी होगी।

8- केशरभाई खीमाभाई वोहनिया ने बुढ़ापे का हवाला देते हुए कहा था कि उनके बेटे की शादी तय हो चुकी है।

9- शैलेशभाई चिमनलाल भट्ट ने बुढ़ापे, परिवार में शादी और सर्दियों की फसलों की कटाई का हवाला दिया था।

10- राहुभाई बाबूलाल सोनी ने मां की बढ़ती उम्र और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करा रही पत्नी की स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया था।

11- दोषी बकाभाई खीमाभाई ने आत्मसमर्पण के लिए समय बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से संपर्क नहीं किया था।

Tags: bilkis banobilkis bano casedelhi newsNational newsSupreme Court
Previous Post

PM आवास की चाबी देकर भाजपा सांसद ने पूछा- पैसे तो नहीं दिए?, महिला ने खोल दी घूसखोरी की पोल

Next Post

22 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित, कर्मचारी नाखुश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Uttarakhand Government

22 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित, कर्मचारी नाखुश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Drivers

महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग

30/10/2023
पीएम मोदी ने दी नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीएम मोदी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

22/08/2021
Google

भारत में गूगल ने लॉन्च किया ‘सर्च कार्ड’ फीचर, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version