• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वॉर्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत; 40 का किया गया रेस्क्यू

Writer D by Writer D
16/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Jhansi Medical College

Jhansi Medical College

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। जिले के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) में शुक्रवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। अस्पताल के शिशु वार्ड (NICU- Neonatal Intensive Care Unit) में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। एनआईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर 40 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं 10 बच्चों की मौत हो गई। आग लगने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर मौजूद रहे।

40 बच्चों को अब तक बचाया गया

फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां अभी भी आग बुझाने में जुटी हैं। हादसे के समय मेडिकल कॉलेज में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अभी तक 40 बच्चों को निकाला जा चुका है। दो वार्ड में अभी भी 24-25 बच्चे फंसे हुए हैं। आग अंदर पहले से लगी थी। जब आग की लपटें भभकी, तब बाहर के स्टाफ को पता चल पाया।

CM योगी ने हादसे का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने झांसी मेडिकल कॉलेज ( Jhansi Medical College) में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है और मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  सीएम ने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सीएम योगी के निर्देश पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य झांसी के लिए रवाना हो चुके हैं। सीएम योगी ने झांसी कमिश्नर और DIG को हादसे की जांच कर 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी इस हादसे को लेकर काफी गंभीर हैं। अभी तक सिलेंडर फटने से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन अब झांसी कमिश्नर और DIG की रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी।

Tags: Jhansi Medical CollegeJhansi newsup news
Previous Post

गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना से आदिवासियों का होगा कल्याण-CM भजनलाल शर्मा

Next Post

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 12 घंटे में रिपोर्ट तलब, डिप्टी सीएम-स्वास्थ्य सचिव झांसी रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
CM Yogi

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 12 घंटे में रिपोर्ट तलब, डिप्टी सीएम-स्वास्थ्य सचिव झांसी रवाना

यह भी पढ़ें

APPSC admit card

APPSC SI परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

18/03/2021
Central Zonal Council meeting

भारी बारिश के चलते मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, सीएम धामी ने दी सूचना

12/07/2023
UIDAI

क्या आपने अपने Aadhaar Card की हिस्ट्री चेक करी, जानें घर बैठे कैसे करें जांच

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version