• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे पर घोषित इनामी राशि पर उज्जैन पुलिस ने क्या इसलिए नहीं किया दावा?

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर घोषित की पांच लाख की इनामी राशि उज्जैन पुलिस को दी जाएगी। इससे संबंधित प्रक्रिया डीजी मुख्यालय में शुरू हो गई है। डीजी मुख्यालय को अब केवल उज्जैन पुलिस के दावे का इंतजार है। चूंकि कानपुर पुलिस ने विकास को नहीं पकड़ा था, लिहाजा यहां की पुलिस दावा नहीं करेगी।

बता दें कि बिकरू में दो जुलाई की रात विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर डीएसपी, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। आठ दिन में उस पर इनामी राशि बढ़ते-बढ़ते पांच लाख तक पहुंच गई थी। 10 जुलाई को महाकाल मंदिर उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई थी।

हालांकि कानपुर लाए जाने के दौरान एसटीएफ से मुठभेड़ में 11 जुलाई की सुबह वह मारा गया था। तीन महीने बाद भी इनामी राशि पर किसी ने दावा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक डीजी मुख्यालय ने तय किया है कि यह राशि उज्जैन पुलिस को दी जाएगी।

सवाल खड़े हो रहे थे कि उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया या उसने सरेंडर किया

विकास दुबे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुआ था। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वह कहता सुनाई दे रहा था कि ‘मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला’। इससे सवाल खड़े हो रहे थे कि उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है या उसने सरेंडर किया है। एक बात यह भी सामने आई थी कि महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर उज्जैन पुलिस को सौंपा था। शायद इन्हीं वजहों से उज्जैन पुलिस इनाम पर दावा नहीं कर रही है।

आईजी रेज कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि विकास दुबे को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। इसलिए उसकी इनामी राशि पर शहर पुलिस दावा नहीं करेगी। शासन स्तर से उज्जैन पुलिस को इनाम दिए जाने पर विचार चल रहा है।

Tags: arrrestBikeru scandalgangsterkanpurKanpur encounterkanpur encounter newsKanpur Imageskanpur kandkanpur newsKanpur Photoskanpur police attackLatest Kanpur PhotographsLatest Kanpur photosMadhya Pradesh policemahakaal templePolice personnelsurrenderup newsup policevikas dubeyVikas Dubey casevikas dubey encountervikas dubey encounter newsvikas dubey encounter todayVikas Dubey Kanpur EncounterVikas Dubey Kanpur NewsVikas Dubey Latest Newsvikas dubey newsvikas dubey news in hindiVikas Dubey wifeकानपुर एनकाउंटरगिरफ्तारगैंगस्टरगैंगस्टर विकास दुबेपुलिसकर्मीविकास दुबे
Previous Post

Bigg Boss 14: कैप्टेंसी की जंग में क्या जान और निक्की की दोस्ती में आएगी दरार?

Next Post

बॉयफ्रेंड संग सड़क पर रोमांस करती नजर आईं हिना खान, वीडियो वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
हिना खान और रॉकी जायसवाल

बॉयफ्रेंड संग सड़क पर रोमांस करती नजर आईं हिना खान, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

Basant Panchami Snan

त्रिवेणी के तट पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, दशकों का टूटा रिकॉर्ड

23/01/2026
The entire family was found dead

गेंद निकालने सीवर में उतरे चार युवक, दो की मौत, दो घायल

25/07/2021
money plant

यहां न लगाएं मनी प्लांट, घर में बढ़ जाएगी नेगेटिव एनर्जी

14/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version