• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिवेणी के तट पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, दशकों का टूटा रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
23/01/2026
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Basant Panchami Snan

Basant Panchami Snan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान बसंत पंचमी स्नान (Basant Panchami Snan) पर्व का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। बसंत पंचमी स्नान पर्व में 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सरकार एवं प्रशासन की अभूतपूर्व व्यवस्था से माघ मेले में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बना।

ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना के महापर्व बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर त्रिवेणी में पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि बसंत पंचमी में पुण्य स्नान के इस आंकड़े ने महाकुंभ 2025 की श्रद्धालुओं की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है। उनका यह भी कहना है कि माघ मेला 2026 में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। संगम के घाटों पर उमड़ी आस्था की इस लहर से सरकार एवं प्रशासन की अभूतपूर्व व्यवस्था का पता चलता है।

शंकराचार्य सहित प्रमुख संतो ने भी किया पुण्य स्नान

माघ मेला के चौथे स्नान पर्व (Basant Panchami Snan) पर कल्पवासियों सहित मेला क्षेत्र में साधना रत सभी प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने पुण्य की डुबकी लगाई। पूर्वाम्नाय श्री गोवर्द्धनमठ – पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने शिष्यों के साथ त्रिवेणी तट पर पहुंचे।

प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान से पैदल चलकर संगम नोज पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पूरी सादगी और आस्था के साथ मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन धारा में पुण्य स्नान किया। इसके अलावा सभी दंडी स्वामी संतो, रामानंदी और रामानुजाचारी संतों ने भी बसंत पंचमी में गंगा और त्रिवेणी में पुण्य डुबकी लगाई। किन्नर अखाड़े के सदस्य भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ संगम तट पहुंचे और बसंत पंचमी का पुण्य स्नान किया।

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को दी बधाई

माघ मेले के बसंत पंचमी स्नान (Basant Panchami Snan) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संगम में स्नान करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वसंत पंचमी (Basant Panchami) के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। पावन संगम में ‘आस्था की डुबकी’ सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, माँ गंगा से यही प्रार्थना है।

Tags: Basant Panchami
Previous Post

कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी जैश आतंकी को मिट्टी में मिलाया

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राम गोविंद चौधरी को अखिलेश यादव ने दी अंतिम विदाई, बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसाद

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश के बीच राहत-बचाव जारी, नेपाल सीमा से सटे जिलों में विशेष निगरानी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

बिहार के नये डिप्टी सीएम new deputy CM of Bihar

बिहार चुनाव : बीजेपी के 46 उम्‍मीदवारों की दूसरी जारी, जानें किसको कहां से मिला टिकट ?

11/10/2020
lithium mine

देश की पहली लीथियम खदान छत्तीसगढ के कटघोरा में

13/08/2024
AK Sharma

निकाय अधिकारी डेंगू पर नियंत्रण के लिए डाक्टरों सेे परामर्श कर लोगों को करें जागरूक: ए के शर्मा

12/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version