• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट की होगी शुरुआत, अब इन कामों में होगी आसानी

Writer D by Writer D
04/08/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Digital Birth Certificate

Digital Birth Certificate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा से पास हो गया है। राज्यसभा से मंजूर होते ही यह कानून की शक्ल ले लेगा। इसी के साथ डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट (Digital Birth Certificate ) की शुरुआत हो सकेगी। यह आसानी से मिल सकेगा, जो स्कूल में प्रवेश से लेकर सरकारी आवेदनों तक में काम आएगा। इस बिल के मंजूर होने के साथ बच्चों की उम्र कम दर्ज कराने की परंपरा भी खत्म हो जाएगी।

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) (Digital Birth Certificate ) विधेयक 2023, 1969 में बने बिल में संशोधन करने की मंशा से पेश किया गया है। जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण समवर्ती सूची के तहत आता है। यह संसद और राज्य विधान सभाओं को इस विषय पर कानून बनाने का अधिकार देता है।

कितना कुछ बदलेगा?

यह डिजिटल प्रमाणपत्र भविष्य में बहुत उपयोगी होने वाला है। यह कई दस्तावेजों की जरूरत को कम कर देगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र को पैरेंट्स के आधार कार्ड विवरण से जोड़ दिया जाएगा। यह डेटा अस्पतालों समेत लगभग सभी सरकारी महकमों के पास मौजूद होगा, जिसका वे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

सरकार जन्म-मृत्यु के रिकार्ड को मैनेज करने को एक केंद्रीयकृत डेटा बेस तैयार करेगी। इसके लिए अलग से टीम बनेगी, जो इसका प्रबंधन देखेगी। यही केन्द्रीय टीम राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, राशन कार्ड और संपत्ति पंजीकरण का डेटा भी अपडेट करेगा। बिल में यह भी प्रस्ताव है कि राज्य केंद्र क नागरिक पंजीकरण प्रणाली पोर्टल पर जन्म-मृत्यु को पंजीकृत करेंगे तथा डेटा भारत के महापंजीयक के साथ साझा करेंगे। इसे अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव भी बिल में किया गया है।

कितना फायदेमंद होगा डेटाबेस?

केंद्र सरकार का मानना है कि केन्द्रीय डेटाबेस से सूचना का एक भरोसेमंद केंद्र होगा, जो कामकाज को आसान भी बनाएगा। प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ने की उम्मीद है। एकल डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र स्कूल में एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी नौकरी आदि में काम आने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। इसका वेरीफिकेशन भी बहुत आसान हो जाएगा। दावा है कि यह प्रयास नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।

चिन्ताएं भी कम नहीं

विधेयक को लेकर कुछ चिंताएं भी उभरी हैं। मसलन भारत अभी भी गांव में बसता है। वहां बच्चे भी पैदा होते हैं। जागरूकता की कमी की वजह से संभव है कि नवजात का प्रमाण पत्र न बन पाए तो उसे स्कूल जाने में दिक्कत पेश आ सकती है। यह शिक्षा के मौलिक अधिकारों उल्लंघन होगा। यहां निजता के अधिकार की सुरक्षा पर भी कुछ खतरे सामने होंगे।

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

विधेयक निजता के अधिकार और शिक्षा के अधिकार जैसे संवैधानिक अधिकारों को लेकर टकराव की स्थिति भी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। आलोचक यह भी दावा कर रहे हैं कि डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र (Digital Birth Certificate ) उन व्यक्तियों को अनेक सुविधाओं से वंचित कर देगा,जिनकी पहुंच से डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म आज भी बहुत दूर हैं।

Tags: delhi newsDigital Birth CertificateLok SabhaNational news
Previous Post

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

Next Post

संवाद, समन्वय और सकारात्मकता बनाएगी सफल प्रशासनिक अधिकारी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Varalakshmi
Main Slider

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, पलभर में बना सकती हैं कंगाल

31/10/2025
Shani
Main Slider

इस दिन शनि देव बदलेंगे चाल, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

31/10/2025
Amla Navami
Main Slider

आंवला नवमी पर जरूर पढ़ें ये कथा, घर में नहीं आएगी दरिद्रता

31/10/2025
Neem
Main Slider

इन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नीम का पौधा, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

31/10/2025
Bread Cheese Bites
Main Slider

आज बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें टेस्टी ब्रेड चीज़ बाइट्स

31/10/2025
Next Post
CM Yogi

संवाद, समन्वय और सकारात्मकता बनाएगी सफल प्रशासनिक अधिकारी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

yogi government

यूपी में हर रविवार को लॉकडाउन का ऐलान, जानिए क्या खुला है, क्या बंद

16/04/2021
CM Yogi

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

07/03/2025
Sanjay Raut

… क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत

27/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version