• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में हर रविवार को लॉकडाउन का ऐलान, जानिए क्या खुला है, क्या बंद

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

Yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अब रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंदी रहेगी। इस पर बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। वहीं लापरवाह लोगों को शिकंजा कसने के लिए सरकार ने जुर्माने की राशि भी तय की है। अब पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा। दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना अधिक जुर्माना वसूला जाएगा।

वहीं, राजधानी लखनऊ में DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) लखनऊ में 1000 बेड क्षमता वाला अस्पताल तैयार करेगी। यह अस्पताल डिफेंस एक्सपो लगने वाले स्थान सेक्टर 15 वृंदावन टाउनशिप में बनाए जा सकता है। इसके लिए DRDO की एक टीम विशेष विमान से आज लखनऊ पहुंच रही है। बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।

कुलदीप सेंगर की पत्नी का टिकट रद्द कर BJP के पूर्व MLC की बीवी का कराया नामांकन

कोरोना संक्रमित और नवरात्रि का उपवास रखने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से बचाव व इलाज संबंधी उपायों को तलाशने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को उन्हें कोरोना आपदा में राहत-बचाव करने वाली टीम इलेवन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के आयोजन पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी गई है।

सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सीएमओ और टीम-11 के सदस्य समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें। लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड अस्पताल स्थापित हो। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए।

कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी लैब पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें।

नर्सिंग कॉलेज में फूटा कोरोना बम, 50 छात्राएं निकली पॉजिटिव

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप रहेंगी। टेलीकन्सल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही संचालित हों। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन 15 मई तक के लिए स्थगित रखा जाए।

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन DM, पुलिस कप्तान और CMO नियत समय पर बैठक करें। स्थानीय स्थिति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करें। अस्पताल में इलाजरत तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की जरूरतों और समस्याओं का पूरा ध्यान रखें। CM हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। हर दिन की स्थिति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए।

रोटी बैंक के संस्थापक किशोर कांत तिवारी का कोरोना से निधन

प्रदेश के सभी जिलों में, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य अभियान के रूप में संचालित किया जाए।

सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनी रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के संबंध में स्थापित कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेमिडीसीवीर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। आगामी एक माह की स्थिति का आंकलन करते हुए अतिरिक्त रेमिडीसीवीर क्रय किया जाए।

Tags: cm yogiup newsweekend lockdownweekend lockdown in upYogi News
Previous Post

अली गोनी के साथ इफ्तार की तैयारी करती दिखीं जैस्मिन भसीन, वायरल हुआ वीडियो

Next Post

बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगना अर्जुन को पड़ा भारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Arjun gets heavy demand for financial help for the child

बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगना अर्जुन को पड़ा भारी

यह भी पढ़ें

UP Board

UP Board की 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, दिये ये अहम निर्देश

26/12/2021
Kundali Bhagya Fame Dheeraj Dhupar became Master Chef on Weekend

कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर वीकेंड पर बने मास्टर शेफ

16/05/2021
team india

टीम इंडिया ने दिया होली का तोहफा, अंग्रेजों को हरा सीरीज़ पर किया कब्जा

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version