• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया ने दिया होली का तोहफा, अंग्रेजों को हरा सीरीज़ पर किया कब्जा

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Categorized
0
team india

team india

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया ने वनडे में भी कमाल किया है. पुणे में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था.

टीम इंडिया 48.2 ओवरों में 329 रनों पर ऑल आउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन बना पाई. टीम इंडिया ने घर में इंग्लैंड को लगातार छठी वनडे सीरीज में हराया है. टीम इंडिया ने इसके पहले टेस्ट सीरीज 3-1 से जबकि टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी.

मुस्ताफिजुर को IPL में खेलने के लिए बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड देगा NOC

330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ओवर ने पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जेसन रॉय (14) को आउट किया. इसके बाद भुवनेश्वर ने जॉनी बेयरस्टो (1) को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. 28 रन पर दो विकेट गिरने के बाद बेन स्टोक्स (35) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. उन्हें एक जीवनदान भी मिला. लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके.

स्टोक्स को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने आउट किया. डेविड मलान (50) और लियाम लिविंग्स्टोन (36) ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े. बीच के ओवरों  में शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया को तीन विकेट दिलाए. 200 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद सैम कुरेन (95*) और आदिल राशिद (19) ने 57 रन की साझेदारी कर वापसी की कोशिश की.

सैम कुरेन ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था. लेकिन नजदीकी मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने इस मैच में 4 कैच छोड़े. 49वें ओवर में शार्दुल और नजराजन ने कैच छोड़ा. अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 रन बनाने थे, लेकिन इंग्लिश टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी. टीम ने 50 ओवर के बाद 9 विकेट पर 322 रन बनाए. तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार को भी 3 विकेट मिले.

Tags: cricket newssports newsteam india
Previous Post

फरार चल रहे है 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

धान कूटने की मशीन के पट्टे में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

धान कूटने की मशीन के पट्टे में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

arrested

बीसी के नाम पर करोड़ों ठगने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

30/01/2021
अअनुराग कहस्यप-राधिका आप्टे

अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई राधिका आप्टे, कहा- तुम्हारे साथ सुरक्षित महसूस करती हूं

21/09/2020
CM Vishnudev

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version