• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मृत्यु पंचक में भूल से भी नहीं करें ये काम, होता है हानिकारक

Writer D by Writer D
03/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Panchak

Panchak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सितंबर 2025 में मृत्यु पंचक (MrityuPanchak) का समय शुरू होने जा रहा है, जो पंचांग के अनुसार, शनिवार, 6 सितंबर को सुबह 11 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर बुधवार, 10 सितंबर को शाम 4 बजकर 3 मिनट तक चलेगा। ज्योतिष में शनिवार के दिन पड़ने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है, जिसे सभी पंचकों में सबसे अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ खास काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

क्या होता है पंचक (Panchak) ?

जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरता है, तो इस पांच दिन की अवधि को पंचक कहा जाता है। हिंदू धर्म में हर कार्य के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को अशुभ समय माना गया है, जिसमें कुछ खास कार्य करने की मनाही होती है। शनिवार से शुरू होने के कारण इसे मृत्यु पंचक ( Mrityu Panchak) कहा जाता है, जो बाकी पंचकों की तुलना में अधिक हानिकारक माना जाता है।

मृत्यु पंचक ( Mrityu Panchak) के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए

लकड़ी या लकड़ी का सामान खरीदना या इकट्ठा करना

पंचक के दौरान लकड़ी, ईंधन या लकड़ी से बनी कोई भी वस्तु खरीदने या घर लाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आता है। अगर बहुत ज़रूरी हो तो किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।

घर की छत डालना या उसका निर्माण शुरू करना

पंचक के दौरान घर की छत डलवाने का काम शुरू करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से उस घर में रहने वाले लोगों को गंभीर समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

अंतिम संस्कार करना

पंचक के समय सबसे महत्वपूर्ण और गंभीर मनाही किसी का अंतिम संस्कार करना है। अगर इस दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है, तो अंतिम संस्कार करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह लेना ज़रूरी है। शास्त्रों में पंचक काल में मृत व्यक्ति के साथ आटे से बने पांच पुतले रखकर अंतिम संस्कार करने का विधान है। माना जाता है कि ऐसा न करने पर परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पलंग या चारपाई खरीदना या बनाना:

पंचक के दौरान पलंग या चारपाई खरीदना या बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं।

दक्षिण दिशा की यात्रा करना

पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है और पंचक के समय इस दिशा में यात्रा करना हानिकारक हो सकता है। यदि यात्रा करना बहुत ज़रूरी हो, तो हनुमानजी का ध्यान करके ही निकलें।

Tags: Mrityu Panchakpanchak
Previous Post

बारिश में का मजा और बढ़ा देगी ये स्पेशल चाय, रेसिपी को खास बनाता है इसका तड़का

Next Post

ईद-ए मिलाद उन नबी कब है? जानें इस्लाम में 12 वफ़ात की अहमियत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sour cream Kulfi made at home, you will become a fan after eating
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

07/04/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Coffee oil
फैशन/शैली

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

07/04/2026
Next Post
Eid

ईद-ए मिलाद उन नबी कब है? जानें इस्लाम में 12 वफ़ात की अहमियत

यह भी पढ़ें

ISIS suspect

UP ATS ने ISIS के संदिग्ध को किया गिरफ्तार, 15 अगस्त पर धमाके का था प्लान

09/08/2022
roof collapse

बारिश में गिरी मकान की छत, दंपती घायल

03/07/2023
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

कारतूसों की तस्करी करने वाले पांच अभियुक्तों की जमानत निरस्त

17/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version