• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईद-ए मिलाद उन नबी कब है? जानें इस्लाम में 12 वफ़ात की अहमियत

Writer D by Writer D
03/09/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Eid

Eid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लाम धर्म में वैसे तो दो ईदें सबसे अहम मानी जाती हैं, लेकिन इन दोनों ईदों के अलावा मुसलमान एक और ईद धूमधाम से मनाते हैं, जिसे ईद-ए मिलाद उन नबी (Eid-e Milad) कहते हैं। ईद-ए मिलाद उन नबी को 12 वफ़ात और मौलिद भी कहते हैं। ईद-ए मिलाद उन नबी हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने ‘रबी-उल-अव्वल’ की 12वीं तारीख को मनाई जाती है। ईद-ए मिलाद उन नबी को इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म और वफ़ात (मृत्यु) की याद में मनाया जाता है।

ईद-ए मिलाद उन नबी (Eid-e Milad) 2025 कब है?

इस साल ईद-ए मिलाद उन नबी (Eid-e Milad) 5 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन 12 रबी-उल-अव्वल भी है। इसे खुशी और गम दोनों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। “मिलाद” (Milad) शब्द का मतलब है जन्म। यह अरबी मूल शब्द ‘मौलिद’ से आया है और इस्लाम में इसका मतलब है पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन। फारसी भाषा में भी “मिलाद” का अर्थ “जन्म” होता है।

मुसलमान ईद-ए मिलाद उन नबी (Eid-e Milad) क्यों मनाते हैं?

12 वफ़ात को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) और उनकी वफ़ात (निधन) दोनों के तौर पर मनाया जाता है, जो रबी-उल-अव्वल के महीने की 12वीं तारीख को होती है। “वफ़ात” शब्द का मतलब “मृत्यु” है, इसलिए कुछ लोग इस दिन को उनकी मृत्यु की याद में मनाते हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनके जन्म के उत्सव के रूप में मनाते हैं, जिसे ईद-ए मिलाद उन नबी भी कहा जाता है।

पैगंबर साहब की पैदाइश और इंतकाल

इस्लाम से जुड़ी मान्यताओं के मुताबिक, रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख के दिन ही पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म मक्का में हुआ था और इसी दिन उनका इंतकाल भी हुआ था। इसलिए इसे “बारह वफ़ात” कहा जाता है, जहां ‘बारह’ तारीख को और ‘वफ़ात’ का मतलब इंतकाल (मृत्यु) है। सुन्नी मुसलमान 12 रबी-उल-अव्वल को ईद-ए मिलाद उन नबी (Eid-e Milad) मनाते हैं, जबकि शिया मुसलमान 17 रबी-उल-अव्वल को ईद-ए मिलाद उन नबी मनाते हैं।

मुसलमान 12 वफ़ात कैसे मनाते हैं?

ईद-ए मिलाद उन नबी (Eid-e Milad) के दिन मुस्लिम समुदाय पैगंबर मुहम्मद साहब की सुन्नतों को पर अमल करते हैं और उनपर दुरूद शरीफ भेजते हैं। इस दिन को लेकर इस्लामिक समुदाय के लोगों में अलग-अलग मत हैं। कुछ लोग इस दिन पैगंबर के जन्मदिवस के रूप में जश्न मनाते हैं, वहीं कुछ लोग इस दिन शांति से इबादत (प्रार्थना) करते हैं। 12 वफ़ात के दिन मुसलमान मस्जिदों में खास नमाज अदा करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं, दुरूद शरीफ पढ़ते हैं और पैगंबर मुहम्मद के बताए रास्ते पर चलने का इरादा करते हैं। इस दिन बड़े पैमाने पर जुलूस भी निकाले जाते हैं।

Tags: Eid e milad
Previous Post

मृत्यु पंचक में भूल से भी नहीं करें ये काम, होता है हानिकारक

Next Post

अनंत चतुर्दशी पर देना चाहते है बप्पा को विदाई, तो जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Henna
फैशन/शैली

बालों में लगाएं मेहंदी, जानें इसे लगाने का सही तरीका

17/07/2026
egg pakora
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
pressure cooker
फैशन/शैली

कुकर की सीटी से पानी के साथ बहती है दाल, तो इन टिप्स को करें फॉलो

17/07/2026
mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

17/07/2026
Rain Water
धर्म

बारिश का पानी भर सकता है धन भंडार, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

17/07/2026
Next Post
Anant Chaturdashi

अनंत चतुर्दशी पर देना चाहते है बप्पा को विदाई, तो जानें शुभ मुहूर्त और विधि

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi stood with the Hindus of Bangladesh

अब बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, संसद में ऐसे दिया समर्थन

17/12/2024

तांत्रिक पति ने पत्नी की गला रेतकर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

11/12/2020

सीजन जाने से पहले जरूर लें आम से बनी इस खास डिश का स्वाद, नोट करें रेसिपी

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version