• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठी मईया को नाराज कर सकती हैं आपकी ये गलतियां, करें ये उपाय

Writer D by Writer D
25/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sandhya Arghya

Chhath Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छठ (Chhath Puja) पर्व बिहार और झारखंड के साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दौरान महिलाएं घर की सुख-शांति व संतान के सुखी जीवन की कामना करने के लिए निर्जला व्रत रखती है। छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान कुछ नियम तय है जिनकी अवेहलना करने से छठी मईया नाराज हो जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं जिनकी पालना कर व्रत का पूरा फल मिलता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार इस अवसर पर भगवान की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय करने से सूर्यदोष से मुक्ति व शुभफल की प्राप्ति होती है।

छठ पूजा (Chhath Puja) दौरान ना करें ये गलतियां

– आमतौर पर बच्चे चीजों को बिना धोएं छूने लगते हैं। ऐसे में गंदे हाथों से पूजा का सामान छूने से वह अपवित्र हो सकता है। इसलिए बच्चों को पूजा सामग्री से दूर रखें। साथ ही सामग्री को साफ और सही जगह पर रखें। इसके अलावा खुद भी हाथ धोकर ही चीजों को छुएं। गंदे हाथों से छुई सामग्री को इस्तेमाल करने से बचें।

– अगर आपने कोई मन्नत मांगी या संकल्प लिया है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। नहीं तो आपको छठी मईया की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

– अगर आप छठ पर्व का व्रत रख रही हैं तो इस दौरान खाने में लहसुन-प्याज न डालें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी व्रत व शुभ तिथि पर प्याज-लहसुन खाने से बचना चाहिए।

– इसमें भगवान सूर्य देव की पूजा करने का महत्व है। मगर सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए चांदी, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल न करें।

– छठ पूजा का प्रसाद उस जगह पर बनाने से बचना चाहिए जहां रोजमर्रा में खाना बनता है। ऐसे में आप अपनी किचन की जगह किसी अन्य जगह की सफाई करें। उस स्थान को पवित्र करके प्रसाद बनाएं।

– व्रती महिलाओं को बेड या चारपाई पर सोने से बचना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को जमीन पर कपड़ा बिछाकर ही सोना चाहिए।

छठ पर्व (Chhath Puja) के इन उपायों से दूर होगा सूर्य दोष

– छठ पर्व पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सुबह जल्दी से नहाकर साफ कपड़े पहनें। अब सूर्य देव को अर्घ्य दें। उसके बाद गुड़ और कच्चे चावल लेकर उसे चलते हुए जल में बहा दें। इसके साथ ही पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाएं। इस उपाय से आप पर भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।

– छठ पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए घर की पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। फिर रुद्राक्ष की माला लेकर ‘ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्’ मंत्र की 5 माला जप करें। इससे आपके जीवन की समस्त समस्याएं दूर होगी।

– छठ पूजा पर्व तांबे का सिक्का या चौकोर टुकड़ा लेकर उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय से कुंडली में सूर्यदोष कम होने में मदद मिलती है।

– लाल कपड़े में गेहूं के कुछ दानें और गुड़ को बांधकर दान करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे मनचाहा फल मिलता है।

Tags: Chhath Puja 2025god surya
Previous Post

इस दिन जूते खरीदना हो सकता है नुकसानदायक

Next Post

आज से शुरू 4 दिन का महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय, खरना की तिथि

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
sensitive skin
फैशन/शैली

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

10/04/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
kala dhaga
धर्म

काला धागा बांधने का नियम, होगा विशेष फायदा

10/04/2026
Next Post
Sandhya Arghya

आज से शुरू 4 दिन का महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय, खरना की तिथि

यह भी पढ़ें

Suicide

फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

13/01/2022
संजय राउत का प्रमोशन Sanjay Raut's promotion

कंगना को अपशब्द कहने पर संजय राउत को मिला बड़ा इनाम, पार्टी में मिली ये जिम्मेदारी

08/09/2020
AK Sharma took stock of the flood situation in Jaunpur

बाढ़ की संभावित स्थिति के दृष्टिगत पूर्व में ही तैयारी कर ले सुनिश्चित: एके शर्मा

07/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version