• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंगना को अपशब्द कहने पर संजय राउत को मिला बड़ा इनाम, पार्टी में मिली ये जिम्मेदारी

Desk by Desk
08/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, मनोरंजन, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
संजय राउत का प्रमोशन Sanjay Raut's promotion

संजय राउत का प्रमोशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत को हरामखोर कहकर सुर्खियों में आए शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ा प्रमोशन मिला है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

शिवसेना ने यह घोषणा मंगलवार को पार्टी के मुखपत्र सामना में की है। संजय राउत के अलावा, शिवसेना ने 10 अन्य सदस्यों को प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। जिनमें शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी और धीरशिल माने, महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब, उदय सामंत और गुलाबराव पाटिल, विधायक नीलम गोरे, प्रताप सरनाईक और सुनील प्रभु आदि शामिल हैं।

डेविड एटनबरो इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित, प्रणब मुखर्जी ने किया था चयन

 

मुंबई के मेयर किशोरी पेडणेकर को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया। सरनाईक मौजूदा विवाद में कंगना और भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं। कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले संजय राउत की आलोचना भी हुई है। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि यह घोषणा पार्टी सदस्यों को संदेश देने के लिए है कि वे कंगना और शिवसेना नेता के बीच चल रहे विवाद पर पार्टी की ओर से न बोलें।

जानें कहां से विवाद शुरू था हुआ?

बता दें सुशांत सिंह केस में बीते कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच ट्विटर पर ज़ुबानी जंग छिड़ी हुई है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा नहीं है। साथ ही वो चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा का ज़िम्मा हरियाणा पुलिस या केंद्र की एजेंसी ले। इसी के बाद शिवसेना संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस न आने को कहा था और कंगना के लिए हरामखोर शब्द का इस्तेमाल किया था।

माया का योगी पर बड़ा हमला, बोली-यूपी में हत्या घटनाएं खोल रहीं हैं कानून व्यवस्था की पोल

बाद में संजय राउत ने अपनी सफाई दी और कहा कि महाराष्ट्र में इसका दूसरा मतलब होता है। यहां पर इसका मतलब नॉटी और बेईमान होता है। संजय राउत ने कहा, ‘अगर कोई राजनीति करना चाहता है या फिर माहौल बनाना चाहता है तो किसी भी शब्द का कोई भी मतलब निकाला जा सकता है। हमारे महाराष्ट्र में जब भी बात करते हैं तो हरामखोर का मतलब नॉटी और बेईमान बताते हैं। वह (कंगना) नॉटी गर्ल है। मैंने देखा और पढ़ा है कि वह मजाक करती हैं। मैंने अपनी भाषा में कंगना को बेईमान कहा।

जानें शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना पर क्या कहा था?

सरनाईक ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। सरनाईक ने कहा कि संजय राउत जी ने बहुत ही नरम होकर कंगना को सावधान किया था। अगर वह यहां आती हैं तो हमारी बहादुर महिलाएं उन्हें थप्पड़ मारे बगैर नहीं छोड़ेंगी।

Tags: "Sushant Singh Caseactress kangana ranautHaramkhorhindi newsKangana RanautKangana Ranaut Sanjay Rautmaharashtranews in hindiSanjay RautShiv SenaShiv Sena leader Sanjay Rautअभिनेत्री कंगना रनौतकंगना रनौतकंगना रनौत संजय राउतमहाराष्ट्रशिवसेनाशिवसेना नेता संजय राउतसंजय राउतसुशांत सिंह केसहरामखोर
Previous Post

डेविड एटनबरो इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित, प्रणब मुखर्जी ने किया था चयन

Next Post

मोदी ने कब्रिस्तान बनाम श्मशान का मुद्दा उठाकर बदला चुनावी रुख

Desk

Desk

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post

मोदी ने कब्रिस्तान बनाम श्मशान का मुद्दा उठाकर बदला चुनावी रुख

यह भी पढ़ें

bloody clash in cantt

मेस हैंडओवर करने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक सूबेदार की मौत

27/02/2021
CM Nayab Singh

अगर गलती से भी आ गया हाथ- तो जनता के ख़जाने का बिगड़ेगा हालात: सीएम नायाब सिंह

26/09/2024
sachin pilot

दिल्ली से बैरंग लौटे पायलट, प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया समय

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version