• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रामनवमी पर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख शांति

Writer D by Writer D
30/03/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ram Navami

Ram Navami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राम नवमी (Ram Navami) आज मनाई जाएगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी  मनाई जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ के घर पर हुआ था। इस दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। रामनवमी Ram Navami में कुछ खास उपाय आपके जीवन में खुशियां भर सकते हैं।

धन प्राप्ति के लिए

किसी भी राममंदिर में जाकर केसरिया ध्वज का दान कर दें एवं पीले भोग लगाएं। भगवान श्रीराम का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। इस दिन आप रामायण का पाठ करें इससे भगवान राम तो प्रसन्न होते ही हैं राम भक्त हनुमान भी प्रसन्न होते हैं। जिससे घर में खुशहाली आती है। धन वैभव की वृद्धि होती है।

किसी भी राम मंदिर में 108 बार इस मन्त्र का जाप करें

“श्री राम राम रमेति

रमे रामे मनोरमे

सहस्रनाम तत्तुल्यं

श्री राम नाम वरानने”

इस मंत्र से भगवान को जल्द ही प्रसन्न किया जा सकता है। इससे घर में सुख संपदा बनी रहती है।

भगवान राम को पीले वस्त्र बहुत पसंद है। इसलिए आज के दिन उनको पीले वस्त्र चढ़ाएं। बहुत ही शुभ होगा।

रामनवमी के दिन गरीबों को भोजन वस्त्र आदि दान करें। बहुत मंगल होगा।

माता सीता के चरणों में लगाएं सिंदूर

रामनवमी (Ram Navami) के दिन सिंदूर लगे हनुमानजी की मूर्ति का सिंदूर लेकर सीताजी के चरणों में लगाएं। फिर माता सीता से अपनी कामना निवेदित कर भक्तिपूर्वक प्रणाम कर वापस आ जाएं। रामनवमी के दिन ऐसा तीन बार (सुबह, दोपहर, शाम) करने पर सभी प्रकार की बाधाओं का निवारण होता है और घर में सुख शांति आती है।

बाधाओं से मुक्ति के लिए

इस दिन भगवान की पूजा कर श्री राम स्तुति का पाठ करें। आज के दिन आप सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से आप श्रीराम का अभिषेक करें। इससे सभी प्रकार की बाधाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी।

सुखी दांपत्य जीवन के लिए

इस दिन भगवान श्री राम के साथ माता सीता की भी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

Tags: Ram NavamiRam Navami 2023Ramnavami CelebrationRamnavami importanceramnavami muhuratRamnavami puja
Previous Post

रामनवमी पर बन रहा ग्रहों का योग, इन राशियों को होगा धन लाभ

Next Post

रामनवमी पर करें इन चौपाईयों का पाठ, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Curd
फैशन/शैली

खो गई है चेहरे की चमक, इस सस्ती सी चीज से वापस लाएगा निखार

14/02/2026
Pudina Chole
खाना-खजाना

बेहद टेस्टी है ये डिश, नोट करें मुंह में पानी भर देने वाली रेसिपी

14/02/2026
Burger
खाना-खजाना

टिफिन में पैक करें ये स्ट्रीट फूड, खुश हो जाएंगे बच्चे

14/02/2026
Tomato soup
खाना-खजाना

शादी समारोह में आता है नजर, घर में भी तैयार कर लें सकते हैं स्वाद का मजा

14/02/2026
heart shaped chocolate
Main Slider

वैलेंटाइन डे बनेगा स्पेशल, पार्टनर को बनाकर खिलाएं ये खास डिश

14/02/2026
Next Post
Ram Navami

रामनवमी पर करें इन चौपाईयों का पाठ, पूरी होंगी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

rahul gandhi

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को नहीं लीड करेंगे राहुल गांधी, जानें पूरा मामला

09/06/2022
Donald Trump

ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय बवाल, खुद को बताया इस देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति

12/01/2026
arrest

भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के नाम पर 50 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version