• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को मिला सफेद पाउडर रखा पत्र, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
27/02/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Donald Trump Jr.

Donald Trump Jr.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr.) के फ्लोरिडा स्थित आवास पर भेजे गए एक पत्र में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिलने के बाद सोमवार को आपातकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि यह पदार्थ क्या है, लेकिन अधिकारियों को नहीं लगता कि यह घातक है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी।

यह पत्र मिलने की जानकारी सबसे पहले ‘द डेली बीस्ट’ ने दी थी। जूनियर ट्रंप (Donald Trump Jr.) ने पत्र खोला जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पत्र मिलते ही ‘हजमत सूट’ (खतरनाक रसायनों एवं पदार्थों से बचाव करने वाला सूट) पहने आपातकर्मी हरकत में आ गए। जूपिटर पुलिस ने बताया कि ‘पाम बीच शेरिफ’ का कार्यालय मामले की जांच कर रहा है। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वह खुफिया सेवा के साथ मिलकर जांच कर रहा है लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। पूर्व राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे को सफेद पाउडर भेजे जाने की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले 2018 में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr.) की तत्कालीन पत्नी वैनेसा ने उनके पति को लिखा गया एक पत्र खोला था जिसमें अज्ञात सफेद पाउडर निकला था। इसके बाद वैनेसा को न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में पुलिस ने कहा था कि यह पदार्थ खतरनाक नहीं था। इससे पहले किसी ने मार्च 2016 में भी इसी प्रकार का पदार्थ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भाई एरिक को भेजा था जो खतरनाक नहीं पाया गया था।

तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौके पर मौत

ट्रंप टावर में भी 2016 में दो बार सफेद पाउडर वाले लिफाफे भेजे गए थे। ट्रंप टावर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान का मुख्यालय है। देश में घातक एंथ्रेक्स वाले पत्र 2001 में समाचार संस्थानों और दो अमेरिकी सांसदों के कार्यालय भेजे गए थे जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: # world newsdonald trumpdonald trump jrinternational News
Previous Post

तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौके पर मौत

Next Post

लालू की पार्टी की विधायक के घर ईडी का छापा, इस मामले में हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
ED Raid

लालू की पार्टी की विधायक के घर ईडी का छापा, इस मामले में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Ghazipur accident

Ghazipur Accident: हादसे पर ऊर्जा मंत्री ने जताया दुख, बचाव कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

11/03/2024
PM Kisan Samman Nidhi

यूपी के 2.36 करोड़ किसानों के खाते में आज ट्रांसफर होगी 4720 करोड़ की धनराशि

09/08/2021
Jyotirlingas

शिवलिंग के होते है तीन हिस्से, जानिए कौन-सा हिस्सा किसका प्रतीक होता है

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version