• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. आंबेडकर अखण्ड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने कहा कि बोधिसत्व भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर असामान्य प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने चुनौतियों से रास्ता निकालकर देश को संविधान दिया। बाबा साहब के ‘आदि से अन्त तक मैं भारतीय हूं’ के भाव ने उन्हें पूरी दुनिया में एक विशिष्ट स्थान प्रदान किया। बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर अखण्ड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की महानता में निखार तभी आता है जब वह स्वयं के संघर्षाें से अपना रास्ता बनाता है। अवसर को उपलब्धियों में बदलने वालों का दुनिया सम्मान करती है। व्यक्ति की सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आगे बढ़ाती है।

मुख्यमंत्री  आज यहां बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के क्रम में भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर  की जयन्ती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को बाबा साहब की जयन्ती, भगवान महावीर की जयन्ती एवं बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को अपने महापुरुषों से प्रेरणा प्राप्त कर राष्ट्र व समाज की भलाई तथा विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने देश और दुनिया मंे बाबा साहब की महानता के अनुरूप उन्हें सम्मान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री  ने बाबा साहब से जुड़े पावन स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री  की प्रेरणा और मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘भारतरत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र’ का निर्माण कराया जा रहा है। यह केन्द्र बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके आदर्शांे के सन्दर्भ मंे शोध कार्याें को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। साथ ही, प्रदेश सरकार इस केन्द्र के शोधार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री  अपनी दूरदर्शिता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से नये भारत का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मंे प्रदेश सरकार विगत 05 वर्षांे से नये भारत के नये उत्तर प्रदेश को निर्मित कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों में बड़ी ताकत होती है। देश में प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आवाज, एक ताकत है। हमारे समाज में अस्पृश्यता, शोषण, अन्याय के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 वर्षांे से चली आ रही इन्सेफेलाइटिस की समस्या को राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन में अन्तर्विभागीय समन्वय से मात्र 05 वर्षांे में नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के दायरे को बढ़ाने का कार्य किया है। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की इन योजनाआंे का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाें का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत ड्रोन द्वारा सर्वे कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके आवासीय घर के दस्तावेज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यक्रमों द्वारा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ ही सामाजिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के सेतु भी हैं। विद्यार्थियांे में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान होना भी आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश के विकास की नयी प्रेरणा है। सभी को मिलकर उत्तर प्रदेश को बाबा साहब के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए निरन्तर प्रयास करने होेंगे।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री  ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के प्रांगण मंे स्थापित भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के संस्कृति विभाग के अन्तर्गत राजकीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये। तदोपरान्त उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले  एस0आर0 लाखा और  बाबूराम को सम्मानित किया और बोधिवाटिका में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतरत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपनों को मिलकर साकार करना होगा। प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री  ने बाबा साहब के सपनों को धरातल पर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विगत 05 वर्षाें में प्रदेश में सभी गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल एवं विद्युत की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। बिना भेदभाव के प्रदेश के सभी अन्नदाता किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने कहा कि बाबासाहब ने देश मंे समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अनेक कार्य किये। प्रधानमंत्री  द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के माध्यम से डॉ0 आंबेडकर के सपनों को साकार करने के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश में विगत 05 वर्षाें से सुशासन, भयमुक्त वातावरण बनाने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सुशासन एवं विकास के मॉडल को देश के अन्य राज्य अपना रहे हैं। देश के विकास में उत्तर प्रदेश अग्रणी योगदान दे रहा है।

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश के दलित, शोषित एवं वंचित व्यक्तियों की दशा और दिशा में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आये हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया है। लोगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव के प्राप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार सभी को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लाल प्रसाद निर्मल, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ0 प्रकाश सी0 बरतूनिया एवं कुलपति प्रो0 संजय सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति  मुकेश कुमार मेश्राम, आयोजन समिति के सदस्य  के0एल0 महावर सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tags: Ambedkar Jayanticm yogilucknow crime news.lucknow news
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी, बारिश का अलर्ट जारी

Next Post

फ्लाइट में मिली 190 करोड़ की ड्रग्स, 5 क्रू सदस्य समेत 11 लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post

फ्लाइट में मिली 190 करोड़ की ड्रग्स, 5 क्रू सदस्य समेत 11 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

raveena tondon

शाहरुख खान की तरह पोज देती दिखीं रवीना टंडन

13/12/2020
WhatsApp voice message

WhatsApp पर अब चैटिंग होगी और भी मजेदार, आने वाला है ये शानदार फीचर

23/11/2021
pharma sector

फार्मा उत्पादन आधारित इंसेंटिव स्कीम का दायरा बढ़ाने पर काम में तेजी

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version