• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ दिनेश शर्मा कानपुर में बोले- अपनों की इज्जत करना सीखे अखिलेश

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
Dr. Dinesh Sharma

Dr. Dinesh Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता एवं यादव परिवार के अहम सदस्य रहे चौधरी हरमोहन सिंह की जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ यह परिवार है (चौधरी परिवार) जहां पर बुजुर्गों और परिवार की इज्जत की जाती है और एक वह परिवार (अखिलेश परिवार) है जहां पर अपनों की ही इज्जत नहीं की जाती।

मेहरबान सिंह पुरवा में आयोजित समारोह में डॉ शर्मा ने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना था, लेकिन वह नहीं आ सके। हालांकि वर्चुअल रुप से मुख्यमंत्री ने चौधरी हरमोहन को याद कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उस परिवार (सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव) के लोगों को इस परिवार (चौधरी परिवार) से सीख लेना चाहिये। इस परिवार में चौधरी सुखराम अपने पिता हरमोहन की इज्जत करते हैं और हरमोहन अपने पिता जी की इज्जत करते थे। सुखराम का बेटा मोहित भी अपने पिता की इज्जत करता है। लेकिन उस परिवार के लोग अपने बुजुर्गों की इज्जत करना ही नहीं जानता।

सपा के गढ़ में भाजपा नेताओं के कार्यक्रम को लेकर यह कयास लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने राज्य सभा सांसद सुखराम सिंह यादव परिवार के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और यह भी कारण हो सकता है कि मुख्यमंत्री ऐन वक्त में कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हालांकि मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रुप से चौधरी हरमोहन को याद किया।

पीएम मोदी के जनसभा के लिए वाराणसी में बन रहा विशाल जर्मन हैंगर पंडाल

इस मौके पर हरिमोहन सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद सुखराम यादव ने कहा “ मैं समाजवादी हूं और जीवित रहते तक समाजवादी ही रहूंगा। रही बात बेटे मोहित की तो वह स्वतंत्र है और उसका झुकाव भाजपा की ओर है।” इससे अब इस बात का बल मिल रहा है कि सपा के गढ़ में भाजपा का प्रवेश हो चुका है और किसी भी समय चौधरी परिवार भाजपा का दामन थाम सकता है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न आने पर सुखराम यादव भाजपा में जाने की देरी की है।

इस जन शताब्दी समारोह को वर्चुअल तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन किया और कहा मुझे इस कार्यक्रम में आना था। लेकिन विधानसभा का विशेष सत्र होने के कारण नहीं आ पाया। मैं चौधरी हर मोहन सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

Tags: Dr. Dinesh Sharmakanpur newsup news
Previous Post

अधिवक्ता की हत्या करना वाला हत्यारोपी वकील चार घंटे में गिरफ्तार

Next Post

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का 23 नवम्बर को बंद का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

azam khan
Main Slider

बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ‘चाचा’ गायब

24/10/2025
PM Modi
बिहार

लठबंधन वाले प्रत्याशियों के बारे में जानकर आप डर जाएंगे… बिहार में पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला

24/10/2025
Journalist LN Singh murdered in Prayagraj.
Main Slider

प्रयागराज में पत्रकार की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

24/10/2025
Chhath-Modi
राजनीति

छठ गीत में गूँजा पीएम मोदी का नाम, बिहार की महिलाओं ने लगाया भक्तिमय सुर

24/10/2025
Imran Masood
Main Slider

भगत सिंह को बताया हमास… इमरान मसूद के बयान पर मचा हंगामा

24/10/2025
Next Post
69 thousand teacher recruitment

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का 23 नवम्बर को बंद का ऐलान

यह भी पढ़ें

foreign reserve

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा कोष, भारतीय खजाने में कैद इतने डॉलर..

11/09/2021
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

24/07/2023
mihika bajaj

राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहीका बजाज की तस्वीरें इस आउटफिट में आई सामने

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version