• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लठबंधन वाले प्रत्याशियों के बारे में जानकर आप डर जाएंगे… बिहार में पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला

Writer D by Writer D
24/10/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज बिहार दौरे पर शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा संबोधित किया। इससे पहले वह समस्तीपुर में भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया। साथ ही इस बीच परिजनों से भी मिले। पीएम मोदी (PM Modi) ने मैथिली भाषा में लोगों को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत। उन्होंने फिर से एक बार एनडीए सरकार के नारे लगाए। कहा कि जंगलराज को बिहार दूर रखेगा।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि त्योहारों के दौरान इतनी बड़ी तादात में आपका आना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आप सबका नमन करता हूं। इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। कल से छठी मैय्या के महापर्व का भी शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार आपके मूड ने यह पक्का कर दिया है कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, तब भी आएगी एनडीए सरकार।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि हमारी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। हम लोग गरीबों की सेवा में लगे हैं। आप बताइए गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय, नल का जल और सम्मान का जीवन जीने के लिए हर तरह की सुविधा देना क्या उनकी सेवा नहीं है? एनडीए सरकार कर्पूरी ठाकुर की विचारधार को सुशासन का आधार बनाया है। हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मैं आपको राजद और कांग्रेस की बदनियत से भी सावधान करता हूं। यह लठबंधन वाले जिन्हें चुनाव में लड़वा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आप डर जाएंगे। अभी से यह लोग धमकी देने लगे हैं। इनका प्रचार गोली-बंदूक के बल पर चल रहा है। इसलिए आपको इन लोगों से सावधान रहना है। आपको जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। लाखों शौचालय बनाएं। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाई।

पीएम मोदी (PM Modi) ने महिला रोजगार पर भी बात की। कहा कि बिहार की महिला अपने उद्यम को सफल बनाने में जुटी है। 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए अधिक मदद दिया जाएगा। हमारी सरकार मैथिली और मिथिला कला को आगे बनाने में जुटी है।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि अब बिहार रुकने वाला नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप ऐसे ही एकजुट रहिए। हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथ पर एकजुट रहकर काम करना है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो सभी इस मंच पर हैं। इनमें से जिसका भी उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्हें जिताना है। हमें जरूर पक्का करना है कि छह और 11 नवंबर को आपको बूथ पर पहुंचना है। आप याद रखना है कि पहले मतदाता फिर जलपान। इस बार हमलोगों को वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाना है।

Tags: Bihar electionpm modi
Previous Post

प्रयागराज में पत्रकार की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ‘चाचा’ गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Next Post
azam khan

बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से 'चाचा' गायब

यह भी पढ़ें

PM Modi

‘मोदी जी को जानते हो आप?’, पीएम के सवाल का बच्चों ने दिया ये जवाब

29/07/2023
CM Vishnu dev Sai

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय, जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

29/06/2024
उत्तर प्रदेश का मिनी कुंभ

पांचाल गंगा तट पर उत्तर प्रदेश का मिनी कुंभ भगवामय मेला रामनगरिया शुरू

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version