• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं यह स्पेशल चाय

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
Lemon Ginger Ajwain Tea Benefits

चाय से कैसे वजन कम करें

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में चाय दवा की तरह है। लोग सुबह की शुरुआत चाय से ही करते हैं।  कुछ लोगों को चाय की लत ऐसी लग जाती है कि तय समय पर चाय न मिले, तो उनके सिर में दर्द होने लगता है। इसके लिए अधिकांश घरों में सबसे पहले चाय ही बनाई जाती है। इसके बाद ही कोई अन्य काम किया जाता है। अगर आप भी चाय के शौक़ीन हैं और चाय के बिना रह नहीं पाते हैं, तो अपनी चाय को स्वास्थ्यवर्धक बनाने की कोशिश करें। इस चाय से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। खासकर बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए यह चाय तो अचूक दवा है। आइए जानते हैं कि यह चाय वजन कम करने में कैसे फायदेमंद होती है-

अदरक, अजवाइन और नींबू की चाय

जैसा कि हम सब जानते हैं कि नींबू वजन कम करने में सहायक है। इसे कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना खाली पेट सुबह में नींबू युक्त शहद पानी पीने से फैट बर्न होता है, जिससे वजन कम होता है। साथ ही गुनगुने गर्म पानी में नींबू रस मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। वहीं, अदरक भी वजन कम करने में मददगार होता है। कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि मोटापे में अदरक गुणकारी है। जबकि सुबह-सुबह खाली पेट अजवाइन युक्त पानी पीने से वजन कम होता है। हालांकि, अजवाइन को लेकर कई रिसर्च किए जा रहे हैं।

बनाने की विधि

  • अदरक का एक छोटा टुकड़ा
  • एक चम्मच अजवाइन
  • एक नींबू
  • एक गिलास पानी

इसके लिए अजवाइन को एक दिन पहले ही पानी में भिगो कर रख दें। अगले दिन अजवाइन पानी को उबालें। अब अदरक को अच्छी तरह से बारीक काट कर उबलने के लिए डाल दें। जब चाय अच्छी तरह से पक जाएं। इसके बाद उसे उतारकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो मीठे के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं।

कैसे वजन कम करने में है सहायक

इस चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत करती है। जबकि चाय के सेवन से फैट भी बर्न होता है, जिससे बढ़ते वजन में आराम मिलता है।  इस चाय के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें ।

Tags: Drink Daily Lemon Ginger Ajwain TeaLemon Ginger Ajwain Tea BenefitsLifestyle and Relationshipचाय से कैसे वजन कम करेंस्पेशल चाय
Previous Post

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों में फायदेमंद है आंवला

Next Post

कानों से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
Next Post
ear pain problem

कानों से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह

यह भी पढ़ें

Ganjari Stadium

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखेगी भगवान शिव व काशी की झलक

21/09/2023
Air India

दिल्ली से लखनऊ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की मौत

21/03/2025
Chhath Puja

छठ पूजा में ठेकुआ के साथ बनती हैं ये चार ट्रेडिशनल रेसिपी

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version