• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखेगी भगवान शिव व काशी की झलक

Writer D by Writer D
21/09/2023
in उत्तर प्रदेश, खेल, वाराणसी
0
Ganjari Stadium

Ganjari Stadium

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बाद अब वाराणसी में बनने जा रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) में भी भगवान शिव और काशी की झलक देखने को मिलेगी। पूर्वांचल के खेल प्रेमियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देने 23 सितम्बर को काशी आ रहे है। पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच देखने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 451 करोड़ के लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) बनने से मैच देखने के साथ ही, इंटरनेशनल क्रिकेटर का आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार होगा।

स्टेडियम (International Cricket Stadium) के शिलान्यास में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर व सुनील गावस्कर के आने की संभावना है। इस परियोजना में योगी सरकार (Yogi Government) ने जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जबकि बीसीसीआई 330 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेडियम का निर्माण कराएगा। वाराणसी के राजातालाब इलाके के गंजारी गांव में रिंग रोड के पास यह स्टेडियम लगभग 30 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।

International Cricket stadium Varanasi

उल्लेखनीय है कि काशी के कायाकल्प में डबल इंजन की सरकार लगातार सकारात्मक भूमिका निभा रही है। पीएम की योजनाओं को काशी में धरातल पर उतारने के साथ ही समय-समय पर खुद सीएम योगी निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करते रहे हैं कि सभी कार्य सही तरीके से हों। इसी क्रम में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने के लिए भी सीएम योगी की मंशा के अनुरूप 121 करोड़ कीमत की 30.86 एकड़ ज़मीन इस स्टेडियम (International Cricket Stadium) के निर्माण के लिए यूपीसीए को पट्टे पर दे दिया गया है।

वाराणसी के विकास के गढ़े जा रहे हैं नए आयाम

प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की तस्वीर बदलने के लिए विकास के नए-नए आयाम गढ़ रहे हैं। विकास और रोजगार संबंधी परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी में मूर्त रूप दे रहे है। काशी के लोग कभी सोचे नहीं थे की उनके सांसद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) के रूप में पूर्वांचल को इतनी बड़ी सौगात देंगे।

‘थ्री इडियट्स’ के इस एक्टर की हादसे में दर्दनाक मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यह ज़मीन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को लम्बे समय के लिए पट्टे पर दी है। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 330 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाएगी। 30 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में 7 पिच (प्रैक्टिस व मेन विकेट) तथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नियमनुसार अत्याधुनिक स्टेडियम निर्माण होगा। स्टेडियम के दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होना संभावित है।

International Cricket stadium Varanasi

धार्मिक वास्तुशिल्प का अनूठई संगम बनेगा स्टेडियम (Stadium)

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) में जब अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे तब टीवी पर सजीव प्रसारण के माध्यम से काशी में बने आध्यात्मिकता और धार्मिक वास्तुशिल्प पर आधारित स्टेडियम की छठा पूरी दुनिया में दिखाई देगी। स्टेडियम का आकार अर्ध चंद्राकार होगा, जिसमे लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी। बिल्डिंग में बेलपत्र की डिजाइन देखेगी, वहीं डिजाइन में डमरू का आकर भी दिखाई देगा। गंगा घाट की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा होगी। इसके पहले, काशी में बना रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का शिवलिंग के अकार का निर्माण हुआ था ,जिसमे 108 रुद्राक्ष के दाने लगे हैं।

International Cricket stadium

कई दिग्गज खिलाड़ी आ सकते हैं शिलान्यास समारोह में

शिलान्यास समारोह में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों के मौजूद रहने की संभावना है । इस कार्यक्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, सचिव जय शाह भी मौजूद रहेंगे। कानपुर और लखनऊ के बाद काशी के रूप में यह यूपी का ये तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा जो वाराणसी व पूर्वांचल ही नहीं बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का मौका देगा।

Tags: Ganjari StadiumInternational Cricket Stadiumup newsvaranasi news
Previous Post

एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र

Next Post

गोंडा के 20 वार्डों में पहली बार शहरी आशाओं की नियुक्ति, जनता को मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट फैसले: औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Next Post
Asha

गोंडा के 20 वार्डों में पहली बार शहरी आशाओं की नियुक्ति, जनता को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

21/04/2021

केरल में तबाही: लैंडस्लाइड में अब तक 21 लोगों की मौत, 8 लोग लापता

17/10/2021
APSC

असम लोक सेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version