• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गृहक्लेश के चलते महिला ने तीन बेटों को जहर देकर खुद भी खाया, दो मासूमों की मौत

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सीतापुर
0
suicide

महिला ने तीन बेटों के साथ खाया जहर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में घूरामऊ बंगला मोहल्ले में एक महिला ने अपने तीन बेटों को जहर देकर खुद खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों की मां व बड़े भाई को गंभीर हालत के लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला घूरामऊ बंगला निवासी मनोज कश्यप की तीस वर्षीय पत्नी नीतू, तेरह वर्षीय बेटे नितिन, चार साल के लवली व तीन साल के शुभ की रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ गई। इन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान लवली व शुभ की मौत हो गई। जबकि हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने नीतू व नितिन को लखनऊ रेफर कर दिया। बताते हैं कि घरेलू कलह के चलते नीतू ने अपने तीनों बेटों को जहर दे दिया और उसके बाद खुद खा लिया।

शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाए : योगी

जब तीनों की हालत बिगड़ी तो परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। मनोज शहर के लालबाग के पास एक दुकान पर काम करता है। उसका कहना है कि जब उसे जानकारी मिली तो वह मालिक की गाड़ी लेकर घर पहुंचा। जहां उसकी पत्नी बच्चों की हालत गंभीर थी। उनको जिला अस्पताल ले गया। जहां दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बड़े बेटे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इन दोनों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्रिहोत्री का कहना है कि घूरामऊ बंगला निवासी मनोज के दो बच्चों लवली व शुभ की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नीतू व बड़े बेटे नितिन को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। परिवार के अन्य लोग लखनऊ मरीजों के साथ ही गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

मंदिर में नमाज पढ़ने के मामले में फैजल को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि शहर कोतवाली के घूरामऊ बंगला की एक महिला ने रविवार की शाम करीब पांच बजे स्वयं और अपनी तीन बच्चों को जहर खिला दिया गया है। गंभीर अवस्था में महिला के पति द्वारा चारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो बच्चों की मौत हो गई। महिला व उसके बड़े बेटे को लखनऊ रेफर किया गया है।

Tags: crime newscrime news in hidnisitapur newsup news
Previous Post

शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाए : योगी

Next Post

सीएम योगी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, गरीबों में बांटे कंबल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, गरीबों में बांटे कंबल

यह भी पढ़ें

Priya Prakash Varrier shared sensational pictures for the first time

प्रिया प्रकाश वारियर ने पहली बार शेयर की सेंसेशनल तस्वीरें

02/06/2021

त्योहार में नहीं मिल रहा है ट्रेन का टिकट, इस तरीके से सीट कंफर्म होने का चांस

01/11/2021
Barauni-Gwalior Express

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, बाराबंकी में खंगाली गई ट्रेन

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version