• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले सिंचाई विभाग का मतलब काम कम, खर्च ज्यादा था : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी थी तब प्रदेश की तस्वीर कुछ और थी। दशकों से सिंचाई परियोजनाएं लम्बित पड़ी थीं, हमारी सरकार बनने के बाद बाण सागर परियोजना पूरी हुई।

इस परियोजना का शिलान्यास 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने किया था। यह परियोजना 38 वर्षों तक कछुए की चाल से चलती रही, जिसे हमने दो वर्षों में पूरा किया।भाजपा सरकार ने परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया

सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड से जुड़ी एक दर्जन परियोजनाओं का हाल भी यही था। हाल ही में अर्जुन सहायक और उससे जुड़ी परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने महोबा में किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 9 जनपदों को जोड़ने वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को 1972 में बनी थी। जब परियोजना समय से नहीं आगे बढ़ती तो उसकी लागत बढ़ती है और इसका लाभ आमजन को नहीं मिलता। सीएम ने कहा कि जब सरयू नहर परियोजना बनी थी तो उसकी लागत 100 करोड़ रुपये थी और जब इसे हमने पूरा किया तो इसकी लागत 9800 करोड़ रुपये हो गई थी। इससे परियोजना की लागत 9700 करोड़ बढ़ गई। यह उन लोगों के पाप का परिणाम है, जिन्होंने समय से आमजन के जीवन में परिवर्तन लाने वाली परियोजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया और विभाग बदनाम हुआ। हमने परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया। इसका परिणाम यह हुआ साढ़े चार वर्ष में 16।5 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा मिल गई है।2017 में बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार आई तो बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती थी। बारिश औसत होती थी पर बाढ़ के कारण व्यापक जनधन की हानि हो रही थी। उन्होंने विभाग को सुझाव दिया कि ड्रेजिंग करके नदियों को चैनलाइज करेंगे तो बाढ़ से राहत मिल सकती है, जिसका परिणाम यह हुआ कि कम पैसा खर्च करके अच्छे परिणाम मिले। 2018 में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ आई थी। प्रदेश के 40 जनपद बाढ़ के प्रति अति संवेदनशील और संवेदनशील थे। बस्ती के पास कुछ गांव सरयू नदी के एकदम मुहाने पर थे, लेकिन ड्रेजिंग करके नदी को डायवर्ट किया गया और गांव सुरक्षित हो गए। थोड़े प्रयास के इस समस्या का समाधान हो सकता है। जिस राज्य में 38 से 40 जनपद बाढ़ से प्रभावित होते थे, उसे कम करके 4-5 जनपदों तक सीमित कर दिया गया। इस समस्या का पूर्ण समाधान हो सकता है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर समय से लागू करना होगा।

केन-बेतावा नदी को जोड़ने की परियोजना शुरू होगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध और पर्याप्त बिजली देकर ट्यूबवेल लगाए गए हैं। अब प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल लग रहे हैं। गांव के हर ट्यूबवेल को फ्री में सिंचाई के जल उपलब्ध करायेंगे, इससे किसानों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जल संसाधन विभाग ने पांच नदियों को जोड़ने वाली सरयू नहर परियोजना को पूरा किया है। अब 45000 करोड़ की केन-बेतावा नदी को जोड़ने की परियोजना आने वाली है।

सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड की एक ही समस्या थी, वहां पानी नहीं है। एक व्यवस्थित कार्ययोजना न होने के कारण बुंदेलखंड से सूखाग्रस्त था और पलायन होता था, लेकिन आज वहां कई परियोजना को लागू किया गया है। साथ ही केन-बेतवा परियोजना पूरी होने के बाद बुंदेलखंड के सूखे और सिंचाई समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। मार्च 2022 तक बुंदेलखंड में हर घर नल योजना लागू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बाढ़ आने के पहले बाढ़ नियंत्रण का उपाय करते हैं लेकिन पहले बाढ़ आने के बाद उपाय होते थे, जिससे जनधन की हानि होती थी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

मदीना मस्जिद मामले में SC की दो टूक- अपने पैसे से खरीदी हुई जमीन पर बनाएं मस्जिद

Next Post

एसटीएफ ने आगरा से दो बांग्लादेशियों को पकड़ा, सऊदी अरब की करेंसी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
Main Slider

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं पिंपल की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

03/07/2025
Hariyali Amavasya
Main Slider

जुलाई में हरियाली अमावस्या कब है, जानें स्नान-दान का मुहूर्त व महत्व

03/07/2025
Devshayani Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी को होंगी प्रसन्न

03/07/2025
Shoes
Main Slider

जूते पहनकर घर के अंदर जाएं या नहीं, यहां जानें क्या है सही

03/07/2025
Pradosh Vrat
Main Slider

आषाढ़ माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब है, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

03/07/2025
Next Post

एसटीएफ ने आगरा से दो बांग्लादेशियों को पकड़ा, सऊदी अरब की करेंसी बरामद

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर ने चीर दिया युवक का सीना, हश्र जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

24/06/2021
Compressor Explosion

टायर फर्म में फटा कंप्रेसर, कारीगर की उड़ गई खोपड़ी; चीथड़े देख कांप गईं लोगों की रूह

29/08/2024
Chandra Grahan

लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, तुलसी के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version