• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 में संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव होगा : अखिलेश

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सन् 2022 में होने वाला चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा साजिशों की राजनीति करती है और चुनाव की निष्पक्षता को नष्ट करने पर उतारू हैं।

गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के भाजपा एवं आरएसएस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनावों को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश में आ चुके हैं। संविधान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों पर भाजपा बराबर हमलावर रही है। यही भाजपा का मूल एजेण्डा भी है।

ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व का मातृ संगठन आरएसएस न तो स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे और नहीं उनकी प्रतिबद्धता संविधान और उसमें उल्लिखित समाजवाद, पंथनिरपेक्षता पर हैं। लोकतंत्र के विरूद्ध उसका आचरण जगजाहिर है जबकि समाजवादी लोकतंत्र और सबके हक तथा सम्मान के लिए संघर्षरत रहे हैं। भाजपा ने समाज के दलितों, पिछड़ों के हक छीनकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया है। भाजपा-समाजवादी पार्टी की नीति और नीयत में यही फर्क जगजाहिर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट और षडयंत्र भाजपा की रणनीति और कार्यनीति के प्रमुख अंग है। जनता की गाढ़ी कमाई को अपने झूठे विज्ञापनों पर फूंकने में भाजपा का आचरण मर्यादाहीन है। समाजवादी सरकार ने विकासकार्यों पर धन खर्च किया था। समाजवादी पार्टी ने एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, के अलावा मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप बांटे, गरीब महिलाओं को पेंशन दिया और छात्राओं को कन्या विद्याधन बांटा। जबकि भाजपा अपने पूरे कार्यकाल में एक भी अपनी योजना नहीं ला सकी। न लैपटाप दिया और नहीं गरीबों को आवास दिए। भाजपा-सपा के कामों में यही अंतर है।

कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए : योगी

उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवान सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की मांग को लेकर लगातार आंदोलित है। वे ताली-थाली बजाकर भाजपा के विदाई गीत गा रहे हैं। समाजवादी सरकार में ही पुलिस पीएसी में भर्तियां हुई थी। शिक्षकों को सम्मान मिला। भाजपा राज में उन्हें लाठियां मिल रही हैं। भाजपा- समाजवादी पार्टी में यही फर्क दिखाई देता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का सबसे प्रिय काम नफरत फैलाना है, समाज को बांटना है। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में सद्भाव कायम रखा। समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा, कोई भेदभाव-पक्षपात नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया। अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा शासन के 2017 से कार्यकाल में विकास अवरूद्ध रहा है। भाजपा और समाजवादी पार्टी की सरकारों में यही फर्क साफतौर पर है।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए : योगी

Next Post

मायानगरी में कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में आए 15 हजार नए मामले, 3 मौतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

06/07/2025
Gorakshapeeth is an example of the ideal relationship between Guru and disciple
Main Slider

गुरुपूर्णिमा: गुरु शिष्य के आदर्शतम रिश्ते की मिसाल है गोरक्षपीठ

05/07/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नई पहल : योगी सरकार किसानों को बना रही ब्रांड एंबेसडर

05/07/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दुनिया के कोने कोने तक अपनी मिठास और खुशबू को फैलाए आम: एके शर्मा

05/07/2025
राष्ट्रीय

जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज

05/07/2025
Next Post
corona in Maharashtra

मायानगरी में कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में आए 15 हजार नए मामले, 3 मौतें

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

19/02/2025
Sawan

सावन खत्म होने से पहले ले आएं इनमें से कोई एक चीज, खींचा चला आएगा धन

14/08/2024
Pramila Pandey

‘मैं हनुमान नहीं जो सीना फाड़कर दिखा दूं…’, सपा MLA नसीम सोलंकी से बोलीं कानपुर मेयर प्रमिला पांडे

25/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version