• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मैं हनुमान नहीं जो सीना फाड़कर दिखा दूं…’, सपा MLA नसीम सोलंकी से बोलीं कानपुर मेयर प्रमिला पांडे

Writer D by Writer D
25/12/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Pramila Pandey

Pramila Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। शहर की मेयर प्रमिला पांडे (Pramila Pandey) और सीसामऊ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित सपा की विधायक नसीम सोलंकी (Naseem Solanki) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दोनों महिला नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नगर निगम की बैठक में जब नसीम सोलंकी मेयर से कहती हैं कि ‘बुआ जी शहर में सबका ख्याल रखिएगा’ तो इसपर बिना देर किए प्रमिला पांडे जवाब देती हैं कि ‘मैं सबको एक समान देखती हूं। अब हनुमान जी तो हूं नहीं कि सीना फाड़ कर दिखा दूं।’ दोनों के बीच ये वार्तालाप सुनकर सदन में बैठे लोग मुस्कुराने लगते हैं।

बता दें कि मंगलवार को कानपुर नगर निगम का सदन शुरू हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी को बीजेपी से मेयर प्रमिला पांडे (Pramila Pandey) ने नगर निगम सदन की शपथ दिलाई। सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो नसीम सोलंकी भी उसमें शामिल हुईं और जब बोलने का मौका आया तो उन्होंने मेयर को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बुआ जी शहर में सबका ख्याल रखिएगा।’

इसके जवाब में मेयर प्रमिला पांडे (Pramila Pandey)  ने कहा कि मैं सबका ख्याल बराबर रखती हूं। अब मैं कोई हनुमान तो हूं नहीं कि सीना फाड़ कर दिखा दूं। लेकिन मेरे लिए पूरी जनता, कानपुर के सभी लोग बराबर हैं, सब मेरे परिवार के हैं। इसके बाद मेयर ने नसीम सोलंकी से कहा कि मैंने बोला है… तुम मेरी बहू हो तो हो।

संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मालूम हो कि बीते दिनों बीजेपी मेयर सीसामऊ स्थित ईदगाह से वीआईपी रोड तक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान मौके पर नवनिर्वाचित सपा की विधायक नसीम सोलंकी भी आ गईं। उन्होंने हफ्ते भर की मोहलत देने और बुलडोजर एक्शन रोकने की मांग की, लेकिन मेयर ने और मोहलत देने से साफ इनकार कर दिया था।

इस दौरान प्रमिला पांडेय (Pramila Pandey) ने नसीम सोलंकी के सामने हाथ जोड़कर कहा था कि ‘बेटा, बहू… मैं आपको प्रणाम करती हूं, लेकिन एक सेकंड का भी टाइम नहीं दूंगी। आप यहां से हट जाइए। आपके रहने से ये लोग दबाव बनाएंगे। समझा करो, बेटा हमारा जाए या तुम्हारा, अगर जान जाएगी तो तकलीफ होगी।

Tags: kanpur newsPramila Pandeyup news
Previous Post

अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट क्रैश, अब तक 42 लोगों की मौत

Next Post

हल्द्वानी जा रही बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत; सीएम धामी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
4 people died in a bus accident in Haldwani

हल्द्वानी जा रही बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत; सीएम धामी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

realestate

रियल एस्टेट सेक्टर ने कहा- इससे लौटेगी प्रॉपर्टी बाजार में रौनक

08/09/2020
Keshav Maurya

पांच साल तक केवल अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गिरोह तैयार करते रहे अखिलेश : केशव मौर्य

20/01/2022
WhatsApp Username हुआ होल्ड, तो Arattai ने भी वापस खींचे कदम- यूजरनेम अकाउंट्स पर ब्रेक

WhatsApp ने Username फीचर पर लगाया ब्रेक, Arattai ने भी खींचे कदम

03/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version