• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट क्रैश, अब तक 42 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Plane Crash

Plane Crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कजाकिस्तान में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश (Plane Crash) हो गया। अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर E190AR विमान बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था। विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें से 42 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे।

स्थानीय अधिकारियों और घटनास्थल से प्राप्त वीडियो के मुताबिक, कैस्पियन सागर तट पर कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास हुए विमान हादसे में पहले बचावकर्मियों की तत्परता से कई लोगों को बचा लिया गया।

स्थानीय मीडिया ने घटनास्थल से जिंदा बचे लोगों को दिखाते हुए फुटेज जारी की है। एक महिला सदमे की हालत में दिख रही है और उसे कोई बड़ी चोट नहीं है। उसे विमान के टेल (पिछला हिस्सा) से बाहर निकाला गया और वह दर्द से चिल्लााती नजर आ रही है। क्लिप में एक आदमी भी दिख रहा है जो लंगड़ाकर चल रहा था, लेकिन उसे कोई और चोट नहीं दिख रही थी। घटनास्थल से दूसरे धुंधले वीडियो में दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शव दिखाई दिए।

रूस जा रही फ्लाइट बनी आग का गोला, विमान में 70 लोग थे सवार

हादसे (Plane Crash)  के तुरंत बाद दो टुकड़ों में बंट चुके प्लेन से कुछ लोग घायल हालत में बाहर आते नजर आए। उनके चेहरे पर हादसे की दहशत साफ नजर आ रही थी। फायर और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और विमान में लगी आग को बुझाया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती जांच का हवाला देते हुए स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा पक्षी के टकराने के कारण हुआ है। समाचार आउटलेट ऑर्डा ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विमान के एक इंजन से पक्षी टकराए, जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। विमान क्रैश से पहले ही कई यात्री बेहोश हो गए।

Tags: international Newsplane crash
Previous Post

संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Next Post

‘मैं हनुमान नहीं जो सीना फाड़कर दिखा दूं…’, सपा MLA नसीम सोलंकी से बोलीं कानपुर मेयर प्रमिला पांडे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
Pramila Pandey

'मैं हनुमान नहीं जो सीना फाड़कर दिखा दूं…', सपा MLA नसीम सोलंकी से बोलीं कानपुर मेयर प्रमिला पांडे

यह भी पढ़ें

CM Dhami met Union Agriculture and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

07/07/2025
Premchand

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द ने क्षेत्रवासियों संग उड़ाया गुलाल

29/03/2021
Four arrested in cashier murder case

चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version