• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, छह मजदूर झुलसे

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार देर रात हुए बड़े हादसे में संयंत्र के छह कर्मी झुलस गए हैं। सयंत्र के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वहीं गंभीर रूप से घायल पांच कर्मियों का उपचार सेक्टर नौ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है।

दुर्घटना संयंत्र के एम आर डी यूनिट 2 में हुई। सयंत्रकर्मियों का आरोप है कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ है। मजदूरों को बिना सुरक्षा कास्टयूम के गरम स्लैग में पानी डालने के लिए भेज दिया गया । जैसे ही मजदूरों ने स्लैग में पानी डाला उसमें विस्फोट हो गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8.30 बजे एमआरडी यूनिट-2 में प्रोडक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में गरम राखड़ निकली थी। इसको ठंडा कर बैठाने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। यह जानते हुए भी कि राखड़ में पानी डालने से उसमें ब्लास्ट होता है ,मजदूरों को बिना सेफ्टी कास्टयूम भेज दिया गया। इस दौरान ऑपरेटर ने कंटेनर को पलटा।

नीचे पानी जमा था, जिसमें राखड़ के गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और गरम छींटों ने छह मजदूरों को चपेट में ले लिया। सबसे अधिक प्रभावित ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर मनीष कुमार साहू हुआ है। उसका पेट बुरी तरह झुलस गया है। पांच मजदूरों की खराब स्थिति देख उपचार के लिए सेक्टर-9 स्थित अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

200 दिन बाद धरती पर वापस लौटे 4 स्पेस यात्री, सांझा किया अपना अनुभव

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के अनुसार इस दुर्घटना में चार कर्मी घायल हुए है, जिनमे से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। घायल कर्मियों में मनीष कुमार साहू (41) ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर, पी राजू नायर (47), मैथी अलगन (58), विजय कुमार डोलई (38), रजनीश कुमार चौहान (31) शामिल हैं। इनमें मनीष कुमार साहू 65 प्रतिशत तक झुलसा है।उसकी हालत गंभीर है ।

Tags: bhilai steel plantChhattisgarh newsNational news
Previous Post

200 दिन बाद धरती पर वापस लौटे 4 स्पेस यात्री, सांझा किया अपना अनुभव

Next Post

भाजपा नेता पर बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाई गोलियां, हालत नाजुक

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Firing

भाजपा नेता पर बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाई गोलियां, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें

Onam

इस दिन मनाया जाएगा ओणम, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

26/08/2023
Marriages

नवंबर माह में सिर्फ इतने दिन बजेगी शहनाई, नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त

05/10/2023
kokila modi

साथ निभाना साथिया फेम ‘कोकिला मोदी’ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

06/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version