• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं फेक न्यूज

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं फेक न्यूज Fake news is more dangerous than paid news

पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं फेक न्यूज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक फेक न्यूज हैं । इस खतरे से निजात पाने के लिए डिजिटल सामग्री प्रकाशित करने से पहले उन्होंने स्वनियमन की आवश्यकता पर बल दिया।

उद्योग जगत के संगठन आईएएमएआई की ओर से आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में जावड़ेकर ने कहा कि फर्जी खबरों के मुकाबले पेड न्यूज बहुत ही हल्का है। फर्जी खबरों में शांति भंग करने की प्रबल ताकत होती है। सोशल मीडिया मंचों पर जनता की राय में छेड़छाड़ कर उसे दिखाना सार्वजनिक जीवन में एक गंभीर खतरे के रूप में उभरा है।

फ़ेक न्यूज़ से लोग गुमराह हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए हमें आगे आना होगा। दुनिया भर में भी इसके लिए आज #FakeNews अभियान चल रहे हैं: @IndianExpress द्वारा आयोजित 16 वें मार्केटिंग कॉन्क्लेव के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री @PrakashJavdekar pic.twitter.com/OIDxa0UtqG

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) August 27, 2020

फर्जी खबरों से दुनिया होती है प्रभावित

उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों से दुनिया भर के देश प्रभावित हुए हैं। बहुत से देश इसके खतरे से निपटने के लिए कदम भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वनियमन की एक व्यवस्था होनी चाहिए नहीं तो इसके दुष्प्रभावों से कोई नहीं बच सकेगा। यह सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। हर क्षेत्र में इसका दुष्प्रभाव होगा। फर्जी खबरें पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक है और हमें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल सामग्री अखबारों के प्रिंट संस्करणों से अधिक शक्तिशाली हो गए हैं। व्हाट्सएप जैसे मंचों से इधर एक संदेश जारी हुआ और उधर जो नुकसान होना था वह हो गया। जावड़ेकर ने आगे कहा कि पहले पत्र सूचना कार्यालय में हम खबरें पढ़ा करते थे और समाचार चैनलों की खबरों को देखते सुनते थे। हर शाम हम स्पष्टीकरण के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया करते थे। आज क्या है सुबह कोई एक ट्वीट कर देता है और आप इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो नुकसान हो जाता है। यह बिजली की गति से होती है।

फेक न्यूज के लिए गठित की गई यूनिट

उन्होंने कहा कि सरकार ने फर्जी खबरों की पहचान करने और उसके बारे में जनता को अवगत कराने के लिए अलग से एक इकाई गठित किया है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित तौर पर फर्जी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। इसलिए अक्टूबर 2019 में हमने पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट का गठन किया है। हमने इसकी इकाई भी सभी राज्यों में स्थापित की है।

Tags: fake newsinformation and broadcasting minister Prakash JavadekarModi minister Javadekarnarendra modipaid newsपेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं फेक न्यूज
Previous Post

अंकिता लोखंडे ने Video शेयर कर रिया के झूठ को दिखाया आईना, पूछा- क्या ये क्लस्टर फोबिया है?

Next Post

NEET और JEE की परीक्षाएं नहीं रद्द होंगी : रमेश पोखरियाल निशंक

Desk

Desk

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बारिश के मौसम में सिर की खुजली कर रही है परेशान, ये हेयर मास्क दिलाएंगे राहत

08/08/2025
Raksha bandhan
धर्म

राखी पर्व पर बहन को भूलकर भी न दें ये उपहार, होता है अशुभ

08/08/2025
Lizard
Main Slider

घर में हर तरफ दिख रही है छिपकलियां, इन तरीकों से भगाएँ

08/08/2025
Almond Oil
Main Slider

रात को चेहरे पर लगाएं ये तेल, मिलेगी बेदाग निखरी त्वचा

08/08/2025
Tulsi
Main Slider

तुलसी का अधिक सेवन होता है नुकसानदायक

08/08/2025
Next Post

NEET और JEE की परीक्षाएं नहीं रद्द होंगी : रमेश पोखरियाल निशंक

यह भी पढ़ें

Assistant Central Intelligence Officer Exam

IB में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर एग्जाम की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

25/02/2021
AK Sharma

एक ही परिवार से चार बार मुख्यमंत्री बने, फिर भी प्रदेश का विकास नहीं किया: एके शर्मा

29/08/2023
Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री का भी खाना नहीं पचता : अब्बास अंसारी

01/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version