• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PAK मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे ‘भारत का बेटा’

Writer D by Writer D
24/04/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Tariq Fateh

Tariq Fateh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह (Tariq Fateh) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 73 थी। बेटी नताशा ने उनके निधन की पुष्टि की है। नताशा ने ट्वीट किया, ‘पंजाब के शेर, हिन्दुस्तान के बेटे, कनाडा के प्रेमी, सच बोलने वाले, न्याय के लिए लड़ने वाले, दलितों और शोषितों की आवाज तारिक फतेह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका काम और उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी, जो उन्हें जानते और प्यार करते थे। बता दें कि वे भारत के प्रति अपने उदारवादी रुख के कारण यहां के लोगों में खासे लोकप्रिय थे।

बता दें कि तारिक फतेह (Tariq Fateh) का परिवार मुंबई का रहने वाला था। 1947 में जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो  उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में जाकर बस गया। जहां 20 नवंबर साल 1949 को कराची में तारिक फतेह का जन्म हुआ। मशहूर लेखक तारिक फतेह ने कराची यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया।

उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल में काम किया। उससे पहले 1970 में वे कराची सन नाम के अखबार में रिपोर्टिंग करते थे। खोजी पत्रकारिता के कारण वे कई बार जेल भी गए। हालांकि बाद में तारिक पाकिस्तान छोड़ कर सऊदी अरब चले गए। जहां से 1987 में वे कनाडा में बस गए।

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

तारिक फतेह (Tariq Fateh) की पहचान पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक प्रसारक और सेक्युलर उदारवादी कार्यकर्ता के रूप में थी। वे इस्लामी अतिवाद के खिलाफ मुखर होकर बोलते और लिखते रहे।  चेजिंग अ मिराज : द ट्रैजिक इल्लुझ़न ऑफ़ ऐन इस्लामिक स्टेट (Chasing a Mirage: The Tragic Illusion of an Islamic State) उनकी प्रसिद्ध कृति है। वे समलैंगिक व्यक्तियों के सामान अधिकारों और हितों के भी पक्षधर थे। इसके साथ ही बलूचिस्तान में मानवाधिकार के हनन पर भी उन्होंने खूब लिखा और बोला। वे आजाद बलूचिस्तान के पक्षधर के रूप में भी जाने जाते थे।

Tags: international NewsTariq Fateh
Previous Post

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

Next Post

जेल में बंद दुर्दांत अपराधियों की एआई से हो रही माॅनीटरिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव, नई सृजन-यात्रा का आरंभ है: धामी

05/11/2025
Dev Deepawali
Main Slider

देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट

05/11/2025
Saint community blessed CM Dhami
Main Slider

संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद- ‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि

05/11/2025
gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
Next Post
Jail

जेल में बंद दुर्दांत अपराधियों की एआई से हो रही माॅनीटरिंग

यह भी पढ़ें

Indigo

PAK की नापाक हरकत, तूफान में फंसे भारत के विमान को एयरस्पेस में नहीं दी एंट्री

23/05/2025
Aditya said while breaking his face to the trollers, I salute all of them.

ट्रोलर्स को मुँह तोड़ जवाब देते हुए आदित्य बोले मैं उन सभी को शष्टांग प्रणाम करता हूं..

25/05/2021
Changes in the rules for withdrawing money from EPFO ​​account

EPFO खाते से पैसे निकालने के नियमों में हुआ बदलाव

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version