• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

Writer D by Writer D
24/04/2023
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, शामली, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर/शामली/अमरोहा। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माफिया पर करारा प्रहार किया। सीएम योगी ने सोमवार को ताबड़तोड़ तीन जनपदों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए डबल इंजन सरकार के गुड गवर्नेंस को जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा बताते हुए प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर ध्यान खींचा।

उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया पर दो आंसू बहाने वाले भी नहीं बचे हैं। यूपी में माफिया का ढोलक बजाकर रसातल में पहुंचाने का काम किया गया है। सीएम योगी ने जनसभा के दौरान जनता से अपील की कि प्रदेश में विकास को बुलेट ट्रेन की गति देने के लिए डबल इंजन की ताकत के साथ नगर निकायों के ट्रिपल इंजन को भी जोड़ना होगा।

नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा : सीएम योगी (CM Yogi) 

चुनावी जनसभा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर में जनता रोड स्थित महराज सिंह डिग्री कॉलेज़ मैदान से की। उन्होंने कहा कि आज यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, यहां सब चंगा है। उन्होंने कहा कि रंगदारी ना फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती। इसके अलावा माफिया-अपराधी हो गये अतीत, यूपी बना है सुरक्षा, खुशहाली और रोजगार का प्रतीक। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी कर्फ्यू के लिए नहीं, कांवड़ यात्रा के लिए पहचाना जा रहा है।

अब हमारी पहचान उपद्रव की नहीं, उत्सवों की है। यह माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। अब ये हमें तय करना है कि हमारे शहरों में शोहदों का आतंक हो या हम इसे सेफ सिटी बनाएंगे। हम युवाओं के हाथों में तमंचा देखना चाहते हैं या टैबलेट-स्मार्टफोन।

अब माफिया पर दो बूंद आंसू बहाने वाले भी नहींः सीएम (CM Yogi) 

इसके बाद शामली में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो माफिया-अपराधी धमकी देते थे। आप देख रहे होंगे कि वे सब अब गायब हैं। उन पर कोई दो बूंद आंसू बहाने वाला भी नहीं है। मैं इसलिए आगे नहीं बोल रहा हूं कि कुछ बोल दूं तो और हो न जाए। गुंडा टैक्स वसूलने वाले कहां गए, पता ही नहीं। कर्फ्यू लगाने वाले भी आपके बीच वोट मांगने आएंगे पर इनका ध्यान न देना।

‘अपराधी-माफिया हो गए अतीत, यूपी बना सुरक्षा का प्रतीक’, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

सीएम ने कहा कि याद करना कि आज निकलने वाली भर्तियों में शामली का नौजवान भी भर्ती होता है पर 2017 से पहले शामली-मुजफ्फरनगर के नौजवानों की भर्ती नहीं होती थी। याद कीजिए छह साल पहले शामली की क्या स्थिति थी। कैराना, कांधला में पलायन, गुंडाराज, दंगों का दंश, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, नौजवानों को नौकरी नहीं, व्यापारी रिस्क लेकर व्यापार करता था। उनसे गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। 75 में से 71 जनपद अंधेरे में रहते थे। आज बेटियां कहती हैं कि जब बाबा मुख्यमंत्री हैं तो हमें कैसा डर। यह विश्वास ही हमारी ताकत है।

हमने ढोलकर बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाया : योगी (CM Yogi) 

अमरोहा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन ही यूपी का मिशन है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। अमरोहा बहुत जल्द दो दो एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला जिला बनने जा रहा है। यहां के तिगरी मेले को हमने राज्य मेले का दर्जा दिया है। अब अमरोहा गुंडे, बदमाश, अपराधी और उपद्रवों की नहीं, महोत्सव की भूमि बन चुका है।

हमने ढोलकर बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाया: योगी

अमरोहा वालों ने ढोलक बजाकर अपनी प्राचीन कला को ऊंचाई दी है, तो हमने भी ढोलक बजाकर प्रदेश से माफिया को रसातल में पहुंचा दिया है। ऐसा तब संभव हो सका है, जब डबल इंजन की ताकत के साथ विकास और कानून व्यवस्था के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब समय आ गया है जब नगर निकाय के ट्रिपल इंजन को भी जोड़कर इस यात्रा को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाया जाए। विकास के लिए पैसे की आज कोई कमी नहीं है। जो पैसा दिल्ली और लखनऊ से आए, वो गरीब और नौजवानों के काम आ सके, मैं आपसे यह अपील करने आया हूं।

Tags: Amroha newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023Saharanpur newsshamli newsup news
Previous Post

हमने ढोलकर बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाया: योगी

Next Post

PAK मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे ‘भारत का बेटा’

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Tariq Fateh

PAK मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे 'भारत का बेटा'

यह भी पढ़ें

स्वरोजगार के जरिये सभी दिया जाएगा रोजगारः सीएम धामी

29/12/2021
nitin gadkari

2024 से पहले उ.प्र. में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे पांच लाख करोड़: नीतिन गडकरी

08/10/2022
Asaduddin Owaisi

अखिलेश सरकार ने 12 बार आने से रोका, अब मैं यूपी में आ गया हूं : ओवैसी

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version