• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक सवार किसानों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

Writer D by Writer D
11/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर पाटनपुर मार्ग में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार किसानों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।

विदोखर पुरई निवासी अरुण सविता (26) पुत्र शिवनाथ सविता गांव निवासी बच्ची सिंह (45) पुत्र रामनरेश सिंह के साथ खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल समेटने शाम बाइक से बिना हेलमेट लगाए जा रहे थे। बाइक अरुण चला रहा था। बण्डा रोड के पास विदोखर पाटनपुर मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में बाइक चला रहे अरुण सविता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अरुण तीन भाइयों एवं दो बहनों में सबसे बड़ा था। इसकी शादी हो चुकी है। लेकिन अभी बच्चे नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक ट्रक में फंस गई थी और काफी दूर तक घिसटती चली गई।

ट्रक से कुचल जाने के कारण अरुण की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्ची सिंह के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए हैं। इसको गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अरुण के पिता-माता भाई-बहनों एवं पत्नी का रो रोकर बेहाल है।

घटना की सूचना पाकर इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज रोशनलाल मौके पर पहुंच गए है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित पाटनपुर की तरफ भाग निकला है। मृतक अरुण पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाकर परिवार का भरण पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Tags: accident newsHamirpur newsroad accident
Previous Post

गैंगेस्टर जावेद अपनी महिला मित्र संग गिरफ्तार, नशे का इंजेक्शन नहीं देने पर कर दी फायरिंग

Next Post

खेत में पानी लगाते वक्त करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

फोटो पर रेड क्रॉस… रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बना उदाहरण: एके शर्मा

08/11/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
terrorists
क्राइम

Opration Pimple: कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए दो आतंकी

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी ने काशी में आठ के मूलांक को बनाया खास

08/11/2025
Next Post
Electrocution

खेत में पानी लगाते वक्त करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत

यह भी पढ़ें

cm yogi

तकनीकी आवश्यकता पर संवेदनशीलता अपरिहार्य: सीएम योगी

28/08/2022
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

यूपी दिवस में जन जन को भागीदार बनाएगी योगी सरकार, चलाएगी ऐसा कार्यक्रम

20/01/2021
Anand Bardhan

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव

30/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version