• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान नेता का अश्लील क्लिप वायरल, संगठन ने भंग की जिला इकाई

Writer D by Writer D
09/01/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Radha Raman Verma

Radha Raman Verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जिले के भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष राधा रमन वर्मा (Radha Raman Verma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 46 सेकंड के इस वीडियो में किसान नेता कार में बैठकर एक व्यक्ति से किसी महिला के साथ अनैतिक संबंधों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोध्या मंडल और बाराबंकी जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है।

वायरल वीडियो में किसान नेता राधा रमन वर्मा (Radha Raman Verma) अपनी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं और बगल में बैठे किसी व्यक्ति से एक लड़की के बारे में बेहद अभद्र तरीके से बात कर रहे हैं। वीडियो में वह उस महिला के साथ कार्यालय के पास एक कमरे में कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैंने उस कमरे में AC भी लगवा दिया है और आप कहो तो मैं अभी उसे बुलाता हूं।

वीडियो वायरल होने के बाद जब राधा रमन वर्मा (Radha Raman Verma) से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने इसे उन्हें बदनाम करने के लिए AI जेनरेटेड और काट-छांटकर बनाया गया वीडियो बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह वीडियो काट-छांटकर वायरल किया गया है और इसमें AI से क्रिएट किया गया है। खालिद खान नाम के व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है। मैंने उसका कई बार उधार पैसे दिए हैं। जब मैं अपना पैसा मांग रहा हूं तो वह ऐसी हरकतें कर रहा है।

उन्होंने (Radha Raman Verma) आगे कहा कि मैं कप्तान साहब से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस वीडियो की जांच हो। मैं खालिद खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। इस मामले पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जब यह वीडियो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए अयोध्या मंडल और बाराबंकी जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है।

धर्मेंद्र यादव ने राधा रमन वर्मा का बचाव करते हुए कहा कि मैं राधा रमन वर्मा जी को 12-15 सालों से जानता हूं। वह ईमानदारी से किसान यूनियन में काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष जी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश हुई है और कोई अपना ही व्यक्ति इस वीडियो को काट-छांटकर मीडिया के सामने पेश कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

Tags: Radha Raman Verma
Previous Post

इटली की लुक्रेशिया माघ मेले में कर रही है भजन कीर्तन

Next Post

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में मोबाइल बैन, जंगल सफारी के दौरान नहीं बना पाएंगे वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
corbett tiger reserve

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में मोबाइल बैन, जंगल सफारी के दौरान नहीं बना पाएंगे वीडियो

यह भी पढ़ें

Neet exam

शरीर का तापमान ज्यादा होने पर अकेले देनी होगी परीक्षा

13/09/2020
Allahabad High Court

उच्च न्यायालय ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने से नौकरी से बर्खास्तगी को माना गलत

18/07/2021

बिरेन सिंह ही होंगे मणिपुर की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने दूसरी बार चुना

20/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version