• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में मोबाइल बैन, जंगल सफारी के दौरान नहीं बना पाएंगे वीडियो

Writer D by Writer D
09/01/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
corbett tiger reserve

corbett tiger reserve

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (Corbett Tiger Reserve) में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जाते हैं और जंगल सफारी के जरिए जंगल के अंदर मौजूद हिरण, हाथी, अलग-अलग पक्षियों और बाघ देखने का अनुभव करते हैं। इस दौरान लोग अपने इस जबरदस्त एक्सपीरियंस को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते हैं और वीडियो बनाते हैं, लेकिन अब पर्यटक सफारी के दौरान मोबाइल अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे।

हालांकि, प्रकृति और वन्यजीवों की फोटोग्राफी करने वाले पर्यटकों को DSLR जैसे प्रोफेशनल कैमरे ले जाने की इजाजत रहेगी, ताकि वह बिना शोर-शराबे के अपने अनुभव को कैमरे में कैद कर सकें। दरअसल, प्रशासन की ओर से ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें वन्यजीवों के प्राकृतिक घर में इंसानों की दखलअंदाजी कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

नई गाइडलाइन की जा रही तैयार

पार्क (Corbett Tiger Reserve) के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेशों को जमीन पर उतारने के लिए नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इस नई व्यवस्था के चलते जंगल में एंट्री से पहले ही पर्यटकों को अपने मोबाइल फोन गेट पर जमा करने होंगे। यह नियम सिर्फ सैलानियों पर नहीं, बल्कि रजिस्टर्ड टूर गाइड, जिप्सी ड्राइवर, नेचरलिस्ट और यहां तक कि कोर जोन में मौजूद होटल और लॉज के कर्मचारियों पर भी लागू होगा। यानी कोई भी अपना फोन अपने साथ नहीं ले जा पाएगा। इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जीवों की सुरक्षा सबसे बड़ी वजह

इस सख्त फैसले के पीछे वन्यजीवों की सुरक्षा सबसे बड़ी वजह है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और एक्सपीरियंस नेचर राइड्स का कहना है कि मोबाइल फोन जंगल में कई तरह की परेशानियां पैदा कर रहे थे। फोटो और वीडियो लेने की होड़ में लोग जानवरों के बहुत करीब पहुंच जाते थे, जिससे वह घबरा जाते हैं और कई बार आक्रामक भी हो जाते हैं।

इसके अलावा, मोबाइल नेटवर्क के जरिए जानवरों की लोकेशन एक-दूसरे को बताई जाती थी। नतीजा यह होता था कि एक ही जगह पर कई जिप्सियां जमा हो जाती थीं। वहीं, रील और सेल्फी बनाने की सनक में लोग अपनी जान के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे। यह नया आदेश कॉर्बेट (Corbett Tiger Reserve) के सभी प्रमुख क्षेत्रों में लागू होगा। इनमें ढिकाला, बिजरानी, झिरना, गर्जिया, सर्पदुली, गैरल, सुल्तान, सोनानदी, पाखरो और सितावनी जैसे डे-सफारी और नाइट-स्टे वाले इलाके शामिल हैं।

Tags: Nainital Corbett Tiger Reserve
Previous Post

किसान नेता का अश्लील क्लिप वायरल, संगठन ने भंग की जिला इकाई

Next Post

महंगी सुपरबाइक अब सस्ती, कंपनी दे रही ₹2.50 लाख की छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagtar Singh Hawara
पंजाब

29 साल से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो संदेश से सियासत में हलचल

15/08/2026
Attari-Wagah Border
पंजाब

अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

15/08/2026
THDC India Company
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा : एक और शव बरामद, दो श्रमिक लापता, टीएचडीसी देगी मुआवजा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Next Post
बाइक लवर्स के लिए गोल्डन चांस! इस सुपरबाइक पर सीधे ₹2.50 लाख की छूट

महंगी सुपरबाइक अब सस्ती, कंपनी दे रही ₹2.50 लाख की छूट

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: यूपी के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार

16/01/2025
मानूसन

मानसून में रखें अपनी सेहत का खास ध्यान

01/08/2021

आपस में भिड़े किसान, कृषि मंडी में चली कई राउंड गोलियां

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version