• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के निजी नलकूप कनेक्शन में तेजी लाई जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही सहूलियत प्रदान करने एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर सभी 33/11 के0वी0 उपकेन्द्रों या निकटतम बिलिंग केन्द्र पर 12 से 19 सितम्बर, 2022 तक ’समाधान सप्ताह’ आयोजित करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने समाधान सप्ताह को प्रतिदिन सुबह 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक आयोजित करने तथा उपकेन्द्र के अधीन आने वाले सभी गॉव/क्लस्टर के उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज शक्तिभवन में विद्युुत विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी उपकेन्द्रों पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है। इसमें उपभोक्ताओं की बिलिंग, लोड बढ़ाना, कनेक्शन, मीटर लगाना, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता, जर्जर पोल व लाइन, ट्रांसफार्मर फीडर का लोड बढ़ाने तथा लो-बोल्टेज जैसी समस्याओं का समाधान किया जाये। उन्होंने मुख्यालय के सभी अधिकारियों, डिस्कॉम स्तर के सभी अधिकारियों, जिला एवं सर्किल स्तर के सभी अधिकारियों को समाधान सप्ताह के दौरान फील्ड में जाने तथा कैम्प का निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा मानसून की कमी के चलते किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उनके निजी नलकूप का डिस्कनेक्शन न किया जाए तथा बिल वसूली के लिए परेशान न किया जाए। कहा कि किसानों के निजी नलकूप कनेक्शन में सभी डिस्कॉम स्तर पर और तेजी लाई जाए। उन्होंने जिन क्षेत्रों में लाइनलॉस 20 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां रैडम चेकिंग करने और बड़ी चोरियों को रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोड ज्यादा है और उपभोग ज्यादा हो रहा है। ऐसे क्षेत्रों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। खासतौर से ऐसे स्थानों जहां पर ट्रांसफार्मर के जलने की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, वहॉ पर विद्युत चोरी की आशंका पर निरीक्षण किया जाए।

लविवि द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं ने सीखे मशरूम की खेती के गुण

एके शर्मा (AK Sharma) ने नोएडा और मेरठ की भांति सभी डिस्कॉम में मोबाइल यूनिट संचालित करने के भी निर्देश दिये। जिससे कि ट्रिपिंग के दौरान बिजली आपूर्ति को बहाल करने में तत्काल समाधान किया जा सके। साथ ही प्रिबेन्टिव मेन्टीनेंस भी समय रहते किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को ठीक से मानीटर किया जा सके इसके लिए सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर भी प्राप्त किये जाये। उन्होंने उपभोक्ताओं को सही रीडिंग पर ही बिल देने को कहा और उसी के आधार पर बिल वसूली की जाए।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिए समय से इसका मेन्टीनेन्स किया जाए तथा सैन्सन लोड के अनुसार ही ट्रांसफार्मर लगाये जाए। साथ ही इनपुट आउटपुट गैप पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने तथा इसमें किसी भी स्तर पर ढ़िलाई न देने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि बिजली विभाग को जनता का पूर्ण विश्वास हासिल करने के लिए सुचारू व्यवस्था बनानी होगी।

बैठक में मुख्य सचिव ऊर्जा  महेश कुमार गुप्ता ने निर्देश दिये हैं कि आगामी सोमवार से समस्या समाधान सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान सभी उच्चाधिकारी उपकेन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही नीचे से लेकर उच्च स्तर के सभी अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनहित में कार्य करें। उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर पर बिजली की आपूर्ति के संबंध में मैसेज भेजे तथा सभी उपभोक्ताओं से समय से बिल प्राप्त करने का भी प्रयास करें। बैठक में चेयरमैन पावर कॉरपोरेशन  एम देवराज, सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

गणेश विसर्जन के दौरान गंगा घाट पर पांच लोग डूबे, तीन की मौत

Next Post

मोदी है तो मुमकिन है, प्रधानमंत्री ने इसे हर स्तर पर कर दिखाया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Next Post
CM Yogi

मोदी है तो मुमकिन है, प्रधानमंत्री ने इसे हर स्तर पर कर दिखाया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Asaram Bapu

आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए एडमिट

21/06/2024
CM Vishnudev

51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम: सीएम साय

07/02/2026
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

DDA पटवारी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, direct link से करें डाउनलोड

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version