• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो बच्चों की हत्या के बाद पिता ने आत्महत्या की, नोट बरामद

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद एक खंडहर नुमा मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक का शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद किया गया जबकि दो दिन पहले दोनों बच्चों का शव सेक्टर 34 स्थित एक स्कूल के पास मिला था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह को थाना फेस-3 पुलिस को सूचना मिली कि बसई गांव के एक खंडहर नुमा मकान में एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है।  पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक का नाम महेश है। वह थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि महेश तीन दिन पहले अपने दो बच्चों मोनू (7 वर्ष) और टिंकू (3 वर्ष) को घर से लेकर निकला था और बाद में उनकी गला रेतकर हत्या कर दी थी।

श्री सिंह ने बताया कि आरोपी ने शव को सेक्टर 34 के ग्रीन बेल्ट में फेंक दिया था। उसके बाद उसने बसई गांव में आकर एक मकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद, खुद आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की हत्या के मामले में थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज है। बच्चों के दादा ने इस बाबत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsNoida newsup news
Previous Post

चावल व्यापारी से लूट के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

Next Post

ससुर की फरसे से गला काटकर की हत्या, कातिल दामाद गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
Next Post
murder

ससुर की फरसे से गला काटकर की हत्या, कातिल दामाद गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बाबा साहब द्वारा निर्मित संवैधानिक व्यवस्था से देश प्रगति पथ पर अग्रसर: एके शर्मा

06/12/2024
The entire family was found dead

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

11/07/2021
Shrikant Sharma, Jai Pratap Singh

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा व स्वास्थ्य मंत्री ने  कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version